राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, देखिए पूरी लिस्ट
पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवॉर्ड दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एसमएस कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने 2023 के पद्म पुरस्कारों को वितरित किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म भूष से सम्मानित किया गया। गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण और पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बता दें कि आज 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहला पद्म अवॉर्ड आर्किटेक्ट बालाकृष्ण दोषी को दिया। बालाकृष्ण दोषी की बेटी ने पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। वहीं बिड़ला परिवार से कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति बन गए हैं जिन्हें पद्म अवॉर्ड दिया गया है। इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण, दादा बसंत कुमार बिड़ला को पद्म भूषण और उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा जुका है।
पद्म विभूषण सम्मान पाने वाले समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव भी शामिल हैं। इसके अलावा दिलीप महालनाबिस को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 1971 की जंग में ओआरएस के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर हजारों लोगों की जान बचाने का काम किया था। दिलीप ने ही ओआरएस की खोज की थी और उनकी इस खोज की वजह से हर साल दुनियाभर में 5 करोड़ लोगों की जान बचती है। वह बाल रोग विशेषज्ञ थे। उनका निधन पिछले साल अक्टूबर माह में कोलकाता में हुआ था।
पद्म विभूषण
बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)
जाकिर हुसान
सोमनहल्ली मल्लय्य कृष्ण
पद्म भूषण
कुमार मंगलम बिड़ला
सुमन कल्याणपुर
कपिल कपूर
कमलेश डी पटेल
पद्मश्री
जोधाइया बाई बैगा
उषा बारले
संकुरात्रि चंद्रशेखर
रामन चेरुवयल
भानुभाई चुनीलाल चितारा
नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत)
वडीपेल गोपाल
मासी सडयान
हेमचंद्र गोस्वामी
प्रीतिकना गोस्वामी
मोदादुगु विजय गुप्ता
दिलशाद हुसैन
भिकू रामजी इदाते
रतन सिंह जग्गी
बिक्रम बहादुर जमातिया
राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत)
जीटीके कल्याणसुंदरम
रतन चंद्र कर
महिपतराय प्रतापराय कवि
मागुणि चरन कुंअर
अरविंद कुमार
आर कुरकालंग
हिरबाईबेन ई लॉबी
प्रभाकर भानुदास पांडे
नाडोजा पीएम
महेंद्र पाल
नलिनि पार्थसारथी
हनुमंत राव पसुपुलेटी
रमेश रघुनाथ पतंगे
वीपीए पोतुवाल
एसआरडी प्रसाद
सीवी राजू
बंडी रामकृष्ण रेड्डी
एमके राय
मनोरंजन साहू
केएस शास्त्री
गुरचरण सिंह
लक्ष्मण सिंह
पीके सूद
नैहुनुओ सोर्ही
एस सुब्बरामन
वीपी तिवारी
धनीराम टोटो
तुलाराम उप्रेती
जी वेलुच्चामी












Click it and Unblock the Notifications