National Film Awards: न्यूटन बेस्ट हिन्दी फिल्म, श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चैयरमैन शेखर कपूर ने शुक्रवार को 65वें नेशनल अवॉर्ड्स 2018 की घोषणा कर दी है। भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड 3 मई 2018 को दिए जाएंगे। विजेताओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए चुना गया है। शेखर कपूर ने बताया है कि राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म न्यूटन को बेस्ट हिन्दी फिल्म चुना गया है। फिल्म न्यूटन को दो अवार्ड मिले हैं। न्यूटन के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड का ऐलान किया गया है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के जूरी पैनल के हेड शेखर कपूर हैं। 10 सदस्यों वाले पैनल में स्क्रीन राइटर इम्तियाज हुसैन, गीतकार महबूब, एक्ट्रेस गौतमी और कन्नड़ डायरेक्टर पी शेशाद्री भी शामिल हैं।

65th National Film Awards announced Shekhar kapoor newton best film
  • असम की विलेज रॉकस्टार्स को बेस्ट फिल्म चुना गया है
  • विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवार्ड
  • श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया है
  • बेस्ट एक्टर- नगरकीर्तन के लिए रिधी सेन
  • मराठी फिल्म कच्चा लिंबू को बेस्ट मराठी फिल्म का पुरस्कार
  • बेस्ट बंगाली फिल्म- मायूरक्षी
  • बेस्ट असामी फिल्म- इशु
  • बेस्ट उड़िया फिल्म-हेल्लो अर्सी
  • बेस्ट तमिल फिल्म- टू लेट
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म- गाजी
  • बेस्ट गुजराती फिल्म- धह
  • बेस्‍ट कॉरियोग्राफी- टॉयलेट एक प्रेम कथा को 'गोरी तू लठ्ठ मार' गाने के लिए
  • स्‍पेशल जूरी अवॉर्ड- बंगाली फिल्‍म नगर कीर्तन
  • बेस्‍ट एडिटिंग- असमिया फिल्‍म विलेज रॉकस्‍टार
  • बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्शन और बेस्‍ट स्‍पेशल इफेक्‍ट्सपुरस्‍कार 'बाहुबली 2' को मिला है।
  • 'मॉम' को बैकग्राउंड म्‍यूजिक को बेस्‍ट बेकग्राउंड स्‍कोर का राष्‍ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।
  • बाहुबली-2 को मनोरंजक फिल्म का अवॉर्ड।
  • मराठी फिल्‍म 'धप्‍पा' को नर्गिस दत्त पुरस्‍कार।
  • फिल्‍म 'इरादा' के लिए दिव्‍या दत्ता को बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का पुरस्‍कार।
  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन)- मय्यत
  • बेस्ट निर्देशक का अवार्ड भायनकम के लिए जयराज को दिया गया है।
  • बेस्ट सिंगर (मेल)- येसुदास
  • बेस्ट सिंगर (फीमेल)- साशा तिरुपति।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+