Government App: ट्रैवल हो या टैक्स! मोबाइल में रखें ये 6 सरकारी ऐप्स, सिर्फ एक क्लिक में होगी हर परेशानी हल
Useful Government App: भारत तेजी से डिजिटल युग की ओर बढ़ रहा है। सरकार की 'डिजिटल इंडिया' पहल का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पहले जिन कामों के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वे काम चंद मिनटों में स्मार्टफोन पर पूरे हो रहे हैं। सरकारी दस्तावेजों को दिखाना हो, यात्रा के लिए टिकट और चेक-इन करना हो या फिर निवेश से जुड़ी जानकारी चाहिए हो-अब ये सब सिर्फ एक ऐप की मदद से संभव हो गया है।
भारत सरकार ने आम लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई खास मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना रहे हैं। इन ऐप्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें कोई भी व्यक्ति बिना किसी तकनीकी जानकारी के भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।

ये ऐप न सिर्फ समय की बचत करते हैं, बल्कि झंझट से भी राहत दिलाते हैं। हम यहां ऐसे 6 जरूरी सरकारी ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप कई जरूरी काम घर बैठे निपटा सकते हैं। ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में विस्तार से...
ये भी पढ़ें: Ayushman Card: कैसे करें आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई? चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
M Parivahan: गाड़ी से जुड़ी सारी जानकारी एक जगह
इस ऐप के जरिए आप अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और ड्राइविंग लाइसेंस (DL) की डिजिटल कॉपी सेव कर सकते हैं। सेकंड हैंड गाड़ी खरीदने से पहले आप इस ऐप से उसकी डिटेल्स भी चेक कर सकते हैं। यह ऐप वाहन मालिकों और चालकों के लिए बेहद उपयोगी है।
AIS App: टैक्स और इनकम की जानकारी चेक करें
AIS यानी Annual Information Statement ऐप से आप अपनी कमाई, टैक्स और बाकी वित्तीय लेन-देन की जानकारी देख सकते हैं। यह ऐप आपके सारे फाइनेंशियल रिकॉर्ड को एक ही जगह दिखाता है जिससे टैक्स फाइलिंग या कोई जानकारी निकालना आसान हो जाता है।
DigiLocker: जरूरी दस्तावेज अब मोबाइल में
डिजिलॉकर ऐप की मदद से आप ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर आईडी और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सेव कर सकते हैं। इससे आपको कागज रखने की जरूरत नहीं होती और कहीं भी कभी भी इन दस्तावेजों को मोबाइल पर दिखाया जा सकता है।
RBI Retail Direct: सीधे करें सरकारी बॉन्ड में निवेश
अगर आप सरकारी बॉन्ड में पैसा लगाना चाहते हैं तो यह ऐप आपके लिए मददगार है। इसके जरिए आप सीधे RBI के साथ निवेश कर सकते हैं और सरकारी सिक्योरिटीज खरीद और बेच सकते हैं। यह निवेशकों के लिए एक आसान और सुरक्षित तरीका है।
Digi Yatra: हवाई सफर अब पेपरलेस
डीजी यात्रा ऐप की मदद से अब एयरपोर्ट पर लंबी लाइन से बचा जा सकता है। इस ऐप से आप पेपरलेस इंट्री ले सकते हैं और चेक-इन की प्रक्रिया को भी तेज बना सकते हैं। इससे आपका समय बचेगा और यात्रा का अनुभव बेहतर होगा।
SwaRail: ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी ऐप
रेलवे सफर करने वालों के लिए SwaRail ऐप काफी फायदेमंद है। इस ऐप से आप ट्रेन की लाइव रनिंग जानकारी, खाली सीटें और दूसरी सुविधाएं आसानी से देख सकते हैं। अगर आप ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं, तो इस ऐप को जरूर आजमाएं।
सरकारी ऐप्स से काम हुए आसान
ये सभी सरकारी ऐप्स लोगों को सुविधाएं देने के मकसद से बनाए गए हैं। अब गाड़ी की जानकारी हो, दस्तावेजों की जरूरत हो या यात्रा की प्लानिंग - इन ऐप्स की मदद से सब कुछ आसान हो गया है। डिजिटल इंडिया सच में लोगों की जिंदगी बदल रहा है।
ये भी पढ़ें: Ayushman Card: क्या होता है आयुष्मान कार्ड जिससे मिलती ही इलाज में मदद? चेक करें कार्ड बनवाने का प्रोसेस
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications