Ayushman Card: कैसे करें आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई? चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Ayushman Card: जब परिवार का कोई सदस्य गंभीर बीमारी का सामना कर रहा हो तो कई बार इलाज का खर्च उठाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे मामलों में, सरकार की पहल जरूरी सहायता प्रदान कर सकती है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) वंचित परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करती है।
अगर आप भी मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के तहत मिलने वाले गोल्डन कार्ड के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। यह कार्ड गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा देता है।

सरकार की यह योजना देशभर के करोड़ों परिवारों को हेल्थ कवर प्रदान करती है। अगर आप पात्र हैं, तो बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से...
ये भी पढ़ें: Ayushman Card: क्या होता है आयुष्मान कार्ड जिससे मिलती ही इलाज में मदद? चेक करें कार्ड बनवाने का प्रोसेस
सबसे पहले चेक करें पात्रता
आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके लिए सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत PM-JAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां "Am I Eligible?" नाम का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप अपने मोबाइल नंबर और OTP की मदद से पात्रता जांच सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन करें (अगर पहले से नहीं किया है)
यदि आपने पहले से इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के जरिए रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही आप आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन
पात्रता की पुष्टि के बाद आप खुद ही वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आवेदन करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, जैसे:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- परिवार का नाम बीपीएल लिस्ट में होने का प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र (कुछ राज्यों में आवश्यक हो सकता है)
डॉक्यूमेंट्स की जांच और कार्ड जनरेशन
जब आप आवेदन करते हैं, तो आपकी जानकारी और दस्तावेजों की जांच की जाती है। अगर सब कुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन मंजूर कर लिया जाता है। इसके बाद आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड तैयार हो जाता है।
ऑनलाइन डाउनलोड करें आयुष्मान कार्ड
एक बार कार्ड बन जाने के बाद आप इसे PMJAY की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉगिन करके "Download Ayushman Card" के विकल्प पर क्लिक करना होगा। डाउनलोड किए गए कार्ड को प्रिंट करवाकर आप इलाज के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए आवेदन
अगर आप खुद आवेदन नहीं करना चाहते या तकनीकी जानकारी नहीं है, तो आप अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर भी आवेदन करवा सकते हैं। वहां पर VLE (Village Level Entrepreneur) आपकी मदद करेगा। CSC पर आवेदन करते समय आपको दस्तावेजों की फोटो कॉपी और मूल प्रति दोनों ले जानी होंगी।
क्यों जरूरी है यह कार्ड?
यह कार्ड आपको और आपके परिवार को गंभीर बीमारियों के इलाज से जुड़ी बड़ी आर्थिक परेशानी से बचा सकता है। चाहे वह कैंसर हो, दिल की सर्जरी हो या अन्य कोई गंभीर रोग, इस कार्ड के जरिए आप देश के हजारों सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Ayushman Card के जरिए 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग करवा सकते हैं ₹5 लाख तक का फ्री इलाज, कहां करें अप्लाई?
-
PM Kisan IFSC Correction: अटक ना जाए पीएम किसान की 23वीं किस्त, बैंक IFSC सुधारने की ये रही पूरी प्रक्रिया -
Rajasthan Board Result: क्या है हमारी बेटियां योजना, जिससे लड़कियों को मिलेंगे 1.15 लाख? क्या है पूरा प्रोसेस? -
धामी सरकार के 4 साल: जानिए कैसे विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार में हुए बड़े बदलाव, चार बड़ी उपलब्धियां -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video












Click it and Unblock the Notifications