समुद्री सुरक्षा सहयोग पर 5वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 23 से 24 नवंबर तक कोलकाता में होगा आयोजित
समुद्री सुरक्षा सहयोग पर पांचवां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) सम्मेलन 23-24 नवंबर को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली, 22 नवंबर। समुद्री सुरक्षा सहयोग पर पांचवां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) सम्मेलन 23-24 नवंबर को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। सोमवार को विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस सम्मेलन का आयोजन भारत और ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से किया जा रहा है। मंत्रालय का कहना है कि सम्मेलन के दौरान ईएएस भाग लेने वाले देशों के सरकार और अकादमिक दोनों के विशेषज्ञ चार विषयगत सत्रों के तहत समुद्री सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

दोनों देशों की सरकारों के अलावा आयोजकों में ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय समुद्री फाउंडेशन (एनएमएफ) और पूर्व व उत्तर पूर्व क्षेत्रीय अध्ययन के लिए अनुसंधान केंद्र, कोलकाता के सहयोग से विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली में आसियान-भारत केंद्र (एआईसी) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे खतरनाक प्रजाति के सांप को कैसे गिलास से पानी पिला रहा है शख्स, देखें वायरल वीडियो
मंत्रालय ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वाले देश और उनके अकादमिक विशेषज्ञ चार विषयगत सत्रों के तहत समुद्री सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) के पद पर तैनात रीवा गांगुली दास करेंगी। बता दें कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन भारत-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों और क्षेत्र में एक प्रमुख विश्वास-निर्माण तंत्र पर चर्चा करने के लिए एक प्रमुख नेतृत्व-प्रधान मंच है। पूर्वी एशिया के रणनीतिक और भौगोलिक उन्नति में इस मंच ने अहम भमिका निभाई है। इसमें 10 आसियान सदस्य देशों के अलावा भारत, चीन, जापान, कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और रूस शामिल हैं। इस सम्मेलन का नेतृत्व आसियान के देश करते हैं और प्रतिवर्ष आसियान देशों में से कोई एक देश इसकी अध्यक्षता करता है। इस सम्मेलन में शामिल देश दुनिया की 52 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications