दुनिया की सबसे खतरनाक प्रजाति के सांप को कैसे गिलास से पानी पिला रहा है शख्स, देखें वायरल वीडियो
दुनिया की सबसे खतरनाक प्रजातियों में से एक प्रजाति के सांप को अपने हाथों से पानी पिलाते शख्स की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
नई दिल्ली, 22 नवंबर। सांप को देखते ही अच्छे अच्छों की हवा टाइट हो जाती है। दुनिया में सांपों की ऐसी कई प्रजातियां हैं, जिनके डस लेने से व्यक्ति की तुरंत मौत हो सकती है, लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें किसी भी सांप से डर नहीं लगता, भले ही वह कितना भी जहरीला सांप क्यों न हो। दुनिया की सबसे खतरनाक प्रजातियों में से एक प्रजाति के सांप को अपने हाथों से पानी पिलाते शख्स की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में एक शख्स खिड़की से घर के अंदर आते सांप को ग्लास से पानी पिलाता दिखाई दे रहा है।

इस सांप का काटा पानी भी नहीं मांगता
बता दें कि वीडियो में आपको जो सांप दिखाई दे रहा है ब्लैक नेक स्पिटिंग कोबरा कहते हैं और यह सांपों की सबसे खतरनाक प्रजातियों में से एक मानी जाती है। इसका काटा पानी भी नहीं मांगता।

गिलास में मुंह डालकर पानी पी रहा सांप
वीडियो में हम देखते हैं कि सांप एक खिड़की से घर के अंदर आने की कोशिश करता है, जैसे ही वह खिड़की पर चढ़ता है, घर के अंदर से एक व्यक्ति कांच के गिलास में पानी लेकर सांप के पास आता है। इस दौरान वह शख्स हाथों में मोटे दस्ताने पहने हुए है ताकि सांप उसे काट न ले। जैसे ही वह पानी से भरे गिलास को सांप के पास लेकर जाता है, सांप पानी पीने लगता है। सांप शख्स को बिल्कुल भी हानि नहीं पहुंचाता।

जमकर देखा जा रहा वीडियो
इस वीडियो को royal_pythons_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना खतरनाक है कि देखने वाले की रूह कांप जाए। इस वीडियो को जमकर देखा जा रहा है। लोग इस बात को लेकर हैरान है कि इतना खतरनाक सांप इतना शांत कैसे रहा। आप भी देखें यह वीडियो।
-
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Jaipur Convocation Viral Girl: डिप्टी सीएम के सामने 'बेइज्जत कर इज्जत देना' कहने वाली लड़की कौन? -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications