5G SIM Upgrade Fraud: भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता
5G SIM Upgrade Fraud: भारत में पिछले सप्ताह भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5G मोबाइल नेटवर्क की घोषणा की गई थी। वहीं, इस सप्ताह Jio और Airtel ने अपनी रोलआउट योजनाओं और उन शहरों की प्रारंभिक सूची की घोषणा की है जहां पर 5G की सेवा शुरू की जाएगी। ऐसे में 5G फोन वाले यूजर्स उत्साहित हैं और अपने फोन पर 5G सेवा शुरू करने के लिए सिम को 4G से 5G में अपग्रेड करा रहे हैं। लेकिन इसी बीच हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- 5G in India: सबसे पहले इन शहरों में मिलेगी सर्विस, जानें कीमत, स्पीड सहित सारी डिटेल

नेटवर्क अपग्रेड करने के नाम पर कर रहे हैं धोखाधड़ी
एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्कैमर नेटवर्क अपग्रेड करने के नाम पर लोगों को एक लिंक भेज रहे हैं और लिंक पर क्लिक करने के लिए कह रहे हैं। वहीं, जैसे ही लोग लिंक पर क्लिक कर रहे हैं, उनके बैंक अकाउंट से पैसे कट जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ स्मैकर लोगों के पास जाकर नेटवर्क अपग्रेड करने के नाम पर लिंक भेज रहे हैं और जब लोग लिंक पर क्लिक कर रहे हैं, तो उनका पर्सनल डाटा चुराकर धोखाधड़ी कर ले रहे हैं।

लिंक भेजकर सिम को स्वैप कर ले रहे हैं साइबर शातिर
रिपोर्ट के मुताबिक साइबर शातिर एक बार लिंक पर क्लिक कराने के बाद लोगों की पर्सनल डिटेल्स चुराकर सिम को स्वैप कर ले रहे हैं। इसके बाद वे फोन नंबर को ब्लॉक कर रहे हैं और सिम को स्वैप करके साइबर ठगी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के साथ ठगी न हो इसलिए हैदराबाद पुलिस ने लोगों को किसी भी तरह के 5G अपग्रेड वाले लिंक पर नहीं क्लिक करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि लिंक पर क्लिक करने से आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं।

भारत के 8 शहरों में एयरटेल 5G की शुरू होगी सेवा
बता दें कि एयरटेल 5जी प्लस सेवा अब भारत के 8 शहरों - दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में शुरू होगी। वहीं, Jio यूजर्स के लिए 5G का ट्रायल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में शुरू होगा।

5G सेवा शुरू होते ही बढ़ जाएगी इंटरनेट की स्पीड
5जी नेटवर्क में इंटरनेट की स्पीड 4G से 10 गुना ज्यादा होगी। 4G की अधिकतम इंटरनेट स्पीड 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड है, वहीं 5G की अधिकतम इंटरनेट स्पीड 10 गीगाबाइट प्रति सेकेंड (GBPS) तक पहंच सकती है। जबकि लेटेंसी भी 5जी की 4जी से अधिक होगी। माना जा रहा है कि जो लेटेंसी 4जी में 50 मिलीसेकंड है। 5जी में 1 मिलिसेकंड होगी। इसके अलावा 5जी में डिवाइस कनेक्ट करने की क्षमता भी अधिक होगी। दावा किया जा रहा है कि 5जी में प्रति वर्ग किलोमीटर 10 लाख डिवाइस संभालने की क्षमता होगी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications