5G in India: सबसे पहले इन शहरों में मिलेगी सर्विस, जानें कीमत, स्पीड सहित सारी डिटेल
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। भारत में 5जी सर्विस की शुरुआत हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 में भारत में 5G सेवाओं की लॉन्चिंग की। लॉन्चिंग के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि Jio की 'सच्ची' 5G सेवाएं दिसंबर 2023 तक देश के सभी हिस्सों में पहुंच जाएंगी। हालांकि, अभी Jio 5G की सेवाएं कुछ ही शहरों में शुरू की जाएंगी।

Recommended Video
ये भी पढ़ें- ओडिशा में 5जी सर्विस पहले चरण में शुरू होगी, IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया भरोसा

इन 13 शहरों में सबसे पहले शुरू होंगी 5जी की सेवाएं
5जी की सेवाओं की शुरुआत फेज वाइज किया जाएगा। पहले फेज में देश के 13 शहरों को शामिल किया गया है, इनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलूरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, जानगर, लखनऊ और पुणे शामिल हैं। 5जी सेवा की शुरुआत के मौके पर बोलते हुए, अंबानी ने कहा कि 5G कनेक्टिविटी तकनीक की अगली पीढ़ी की तुलना में बहुत अधिक है। मेरे विचार से यह मूलभूत तकनीक है, जो 21वीं सदी की अन्य तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, ब्लॉकचैन और मेटावर्स की पूरी क्षमता को अनलॉक करती है।

क्या होगी 5जी की स्पीड
5जी नेटवर्क की स्पीड को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है। लेकिन सीएनएन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 5जी नेटवर्क में इंटरनेट की स्पीड 4G से 10 गुना ज्यादा होगी। इस हिसाब से अंगर अंदाजा लगाए तो 4G की अधिकतम इंटरनेट स्पीड 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड है, वहीं 5G की अधिकतम इंटरनेट स्पीड 10 गीगाबाइट प्रति सेकेंड (GBPS) तक पहंच सकती है। लेटेंसी भी 5जी की 4जी से अधिक होगी। माना जा रहा है कि जो लेटेंसी 4जी में 50 मिलीसेकंड है। वही लेटेंसी 5जी में 1 मिलिसेकंड होगी। इसके अलावा 5जी में डिवाइस कनेक्ट करने की क्षमता भी अधिक होगी। माना जा रहा है कि 5जी में प्रति वर्ग किलोमीटर 10 लाख डिवाइस संभालने की क्षमता होगी।

5जी की ये हो सकती है कीमत
ET की एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में रिलायंस जिओ और एयरटेल 5G सेवाओं की कीमत 4G से 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है। इसके पीछे की वजह सभी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में बड़ी रकम लगाने को बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से जल्द ही 5जी का प्लान भी लॉन्च किया जा सकता है।

5जी से होंगे ये फायदे भी
5जी के शुरू होने से पहला फायदा यह होगा कि यूजर तेज स्पीड का इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। 5जी के शुरू होने से वीडियो गेमिंग की दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी। वहीं, वीडियो रुके या बफरिंग के चलेंगे। 5जी से वीडियो कॉलिंग की क्वॉलिटी भी बढ़ जाएगी। वहीं, 2 जीबी तक की फिल्मों को 30 सेकेंड के अंदर डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा 5 जी कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय परिवर्तन आएगा।












Click it and Unblock the Notifications