10 गुना तेज होगी 5G डेटा की स्पीड, 20-25 शहरों में साल के अंत तक हो सकती है शुरुआत

नई दिल्ली, 18 जून। सूचना एवं प्रोद्योगिकी की क्षेत्र में भारत तेजी से प्रगति कर है। 5G तकनीकि के सफल परीक्षण के बाद साल के अंत तक देश के कई शहरों और कस्बों में इसकी शुरुआत की जा सकती है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 5G डेटा की स्पीड की 4G की तुलना में 10 गुना अधिक होगी।

 Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत का नाम विश्वसनीय नेटवर्क प्रदाताओं की सूची में सबसे ऊपर है। जब भारत एक तकनीक विकसित करता है, तो दुनिया इसमें रुचि रखती है। केंद्रीय मंत्री ने 4 जी से 5 जी की स्पीड कम से कम 10 गुना तेज होने की उम्मीद है। उन्होंने ये बातें दिल्ली में एक मीडिया कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि साल के अंत तक कम से कम 20-25 शहरों और कस्बों में 5जी सेवा शुरू हो जाएगी।

डेटा की दरों को लेकर उन्होंने कहा कि भारत में मोबाइल डेटा की दरें दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले बेहद कम हैं। मौजूदा समय में औसत वैश्विक डेटा दरों से भारत की डेटा दरों की तुलना की जाए तो यह 25 डालर के मुकाबले महज 2 डालर होगी।

दरअसल, केंद्र ने इस सप्ताह 5जी बैंड के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी को हरी झंडी दे दी है। अगले महीन के अंत तक 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने की उम्मीद है। 20 साल की अवधि के लिए 72 गीगाहर्ट्ज की बिक्री की जाना है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने इसे भारतीय दूरसंचार के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+