Kanchana Yadav: '40 साल की नवनीत राणा पैदा करें 20 बच्चे', कौन हैं कंचना यादव जिसने खोला BJP के खिलाफ मोर्चा?
Kanchana Yadav on Navneet Rana: भाजपा की फायर ब्रांड कही जाने वाली दिग्गज नेता नवनीत राणा इन दिनों अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ' मैंने एक मौलाना को बात करते हुए सुना कि उसकी चार बीवीयां और 19 बच्चे हैं, अगर वो 19 पैदा कर रहे हैं तो हमें कम से कम 3-4 तो बच्चे पैदा ही करने चाहिए।'
'कुछ लोग भारी संख्या में बच्चे पैदा करके हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने में जुटे हैं तो हम क्यों एक बच्चे पर संतुष्ट रहें, हमें भी तीन-चार पैदा करना चाहिए। मैं नहीं जानती वो असल में वो मौलाना हैं या भी नहीं लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि वो 30 बच्चों का टारगेट पूरा नहीं कर पाए।'

नवनीत राणा का ये बयान सामने आते ही विरोधी दल उनके और भाजपा के पीछे पड़ गए। कुछ लोग उनकी कटु आलोचना करने में लग गए लेकिन सबसे विवादित बयान दिया है राजद की स्टार प्रवक्ता कंचना यादव ने, जिन्होंने एक्स पर बीजेपी और नवनीत राणा को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया, जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
'40 साल की नवनीत राणा पैदा करें 20 बच्चे' (Kanchana Yadav)
दरअसल उन्होंने लिखा कि 'नवनीत राणा की उम्र वैसे 40 साल हो गई है पर डॉक्टर से सलाह लेकर ट्राई करेंगी तो 2 और बच्चे कर सकती हैं। कायदे से इन्हें तो 20 बच्चे पैदा करने चाहिए थे। इनको इतनी बड़ी लड़ाई जो लड़नी है। महिलाओं को एक इंस्पिरेशन भी मिलता तो कम से कम 4 बच्चे और हिंदू औरतें इनसे इंस्पायर होकर कर ही लेती वैसे अगली खुशखबरी कब दे रही हैं @navneetravirana?'

Kanchana Yadav राजद की जानी-मानी प्रवक्ता
गौरतलब है कि नवनीत राणा पर उंगली उठाने वाली कंचना यादव राजद की जानी-मानी प्रवक्ता हैं और अक्सर टीवी डिबेट में नजर आती हैं। तेजस्वी यादव की खास कंचना यादव ने दिल्ली के जेएनयू से SCIS में पीएचडी की है। छात्रा जीवन से ही वो राजद पार्टी की नीतियों से प्रभावित रही हैं, साल 2018 में उन्होंने छात्र राजनीति में प्रवेश किया और आज राजद के फेसस चेहरों में से एक हैं।
जौनपुर की रहने वाली हैं Kanchana Yadav
कंचना यादव मूलरूप से UP के जौनपुर की रहने वाली हैं। यादव परिवार से आने वाली कंचना यादव शुरू से ही काफी मुखर रही हैं। निडर व्यक्तित्व की वजह से कंचना अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर देती हैं। उन्होंने BHU से जूलॉजी में BSC किया है तो वहीं दिल्ली के जेएनयू से SCIS में पीएचडी की है। पढ़ने में शुरू से ही मेधावी कंचना को JNU में हर माह 42,000 रु की स्कॉलरशिप मिलती थी।

वो लालू के विचारों से प्रभावित थी और इसी वजह से उन्होंने जेएनयू में राजद मंच बनाने में अहम भूमिका निभाई। वो छात्र राजनीति में सक्रिय रहीं और तेजस्वी यादव के ट्रेनिंग का हिस्सा बनीं। साल 2023 में उन्हें राजद ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया और तब से कंचना को लोग घर-घर में जानने लगे।

Kanchana Yadav ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल
कंचना ने केवल नवनीत राणा पर ही सवाल नहीं उठाए हैं बल्कि उन्होंने पीएम मोदी पर भी विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ' नवनीत राणा के लॉजिक के हिसाब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुओं को बचाने में विफल हो गए। उन्होंने तो एक भी बच्चे पैदा नहीं किए, तब काहें कि 'हिंदू हृदय सम्राट' भाई? मोदी जी तो हिंदू बनने के टेस्ट में ही फेल हो गए। कम से कम 4 बच्चे तो उन्हें भी करने चाहिए थे, उनके इस नेता के हिसाब से।अमित शाह जी का भी तो एक ही बच्चा है। यह मोहतरमा अपने नेताओं के खिलाफ मोर्चा क्यों खोल रही हैं?
मोहतरमा ने भाजपा के सभी लोगों को हिंदू विरोधी बता दिया
इस मोहतरमा ने भाजपा के सभी मंत्रियों पर मानो तमाचा जड़ते हुए सबको हिंदू विरोधी बता दिया और यह तक कह दिया कि @BJP4India के किसी भी मंत्री को हिंदुस्तान से प्रेम नहीं है, क्योंकि उनके 4 बच्चे नहीं हैं। यहां भाजपा के कैबिनेट मंत्रियों की सूची है। इस सूची में किसी भी मंत्री के चार बच्चे नहीं हैं। नवनीत राणा के
अनुसार आपके सभी मंत्रियों हिंदुस्तान विरोधी हो गए। इसके बारे में देश के सामने जवाब देना पड़ेगा।
- नरेंद्र मोदी - 0 बच्चे
- राजनाथ सिंह - 3 बच्चे
- अमित शाह - 1 बच्चे
- नितिन गडकरी - 3 बच्चे
- जे. पी. नड्डा - 2 बच्चे
- शिवराज सिंह चौहान - 2 बच्चे
- निर्मला सीतारमण - 1 बच्चा
- एस. जयशंकर - 3 बच्चे
- मनोहर लाल खट्टर - 0 बच्चे
- पीयूष गोयल - 2
- धर्मेंद्र प्रधान - 2 बच्चे
- अश्विनी वैष्णव - 2 बच्चे
- ज्योतिरादित्य सिंधिया - 2 बच्चे












Click it and Unblock the Notifications