Gauravi Kumari: कौन हैं ये राजकुमारी, जिनकी बैकलेस फोटो ने उड़ाए लोगों को होश? रहती हैं करोड़ों के महल में
Gauravi Kumari: भले ही भारत में राज परिवारों का शासन खत्म हो गया हो,रियासत नाम की कोई चीज ना रही हो लेकिन कुछ परिवार आज भी पूरी रईसी के साथ अपनी राजसी ठाठ-बाट को संजोए हुए हैं और अपनी पंरपराओं को आधुनिकता के साथ बड़ी ही गर्मजोशी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें राजस्थान के जयपुर की रॉयल फैमिली राजकुमारी दीया कुमारी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया की तरह अब उनके बच्चे भी अपने परिवारकी संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जिसका साक्षात उदाहरण जयपुर के आखिरी शासक मान सिंह द्वितीय की परपोती और दीया कुमारी की बेटी गौरवी हैं, जो कि संस्कारों और मार्डन सोच का सटीक प्रमाण हैं।

देखने में किसी अप्सरा जैसी गौरवी कुमारी का लेटेस्ट फोटो शूट इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वो बैकलेस ड्रेस में बहुत ज्यादा ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं। लोगों ने उनकी सुंदरता की जमकर तारीफ की है।
न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से Gauravi Kumari ने की है पढ़ाई
आपको बता दें कि गौरवी ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय (NYU) के गैलैटिन स्कूल ऑफ इंडिविजुअलाइज्ड स्टडी से स्नातक किया है। वो इस वक्त अपनी मां की दीया कुमारी फाउंडेशन (PDKF) से जुड़ी हुई हैं, जो कि गरीब महिलाओं को काम करने के लिए आर्थिक मदद करता है। गरीब महिलाएं, जो कि क्रॉफ्ट वगैरह का काम करती हैं, वो इस फाउंडेशन की वजह से बहुत सारे सोशल प्लेटफार्म पर खुद के काम को प्रदर्शित कर पाती हैं।

'ले बाल डेब्यूटेंट बॉल' में स्पेशल मेहमान थीं Gauravi Kumari
गौरवी फैशन की दुनिया से भी जुड़ी हुई हैं, साल 2017 में पेरिस में हुए 'ले बाल डेब्यूटेंट बॉल' में वो स्पेशल मेहमान के तौर पर शामिल हुई थी, इतनी हाईफाई फैमिली से होने के बावजूद गौरवी जमीनी स्तर पर भी लोगों से जुड़ी हुई हैं। वो सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं इसलिए उनकी तस्वीरें अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं।

कमांडिंग ऑफिसर थे Gauravi Kumari के नाना
गौरवी के नाना यानी कि दीया कुमारी के पिता महाराजा सवाई भवानी सिंह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 10वीं पैराशूट रेजिमेंट के पैरा कमांडोज के कमांडिंग ऑफिसर थे। दिया उनकी और रानी पद्मिनी देवी की एकलौती संतान हैं। दीया कुमारी का विवाह महाराजा नरेंद्र सिंह से हुआ था,उनके तीन बच्चे हैं, सबसे बड़े पुत्र सवाई पद्मनाभ सिंह हैं, जो जयपुर के वर्तमान महाराजा हैं, उनके दूसरे बेटे का नाम लक्षराज प्रकाश सिरमौर है तो वहीं राजकुमारी उनकी इकलौती बेटी है।
जिमी चू ने Gauravi Kumari को अपना ब्रांड एंबेसडर
वो लक्जरी ब्रांड, जिमी चू ने गौरवी कुमारी को अपना ब्रांड एंबेसडर भी हैं, इसके अलावा उन्होंने राल्फ लॉरेन, डायर और कई अन्य ग्लोबल लक्ज़री ब्रांड्स के साथ भी पार्टनरशिप की है। गौरवी कुमारी की नेट वर्थ के बारे में पब्लिकली ज़्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन जयपुर के शाही परिवार की एक अहम सदस्य होने के नाते, वह महलों (सिटी पैलेस), किलों (जयगढ़), ट्रस्ट और बिजनेस से जुड़ी हुई है, जिससे उनकी गिनती देश के अमीरों में होती है।

सिटी पैलेस के एक निजी भाग में रहता है शाही परिवार
जबकि उनकी मां दीया कुमारी, जो कि राजस्थान की डिप्टी सीएम हैं, जिन्होंने नवंबर 2023 में इलेक्शन के दौरान जो जानकारी दी थी, उसके मुताबिक या कुमारी की रिपोर्टेड नेट वर्थ लगभग ₹19.2 करोड़ (लगभग 191.9 मिलियन रुपये) है। ये सभी लोग सिटी पैलेस के एक निजी भाग में रहते हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications