पुणे के टिंबर मार्केट में भीषण आग से 40 घर जलकर खाक
घंटो की मश्क्कत के बाद आग को काबू में पाया जा सका। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई है पर कई लोग अपने घरों से बेघर हो गए।
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के टिंबर मार्केट में भीषण आग लगने से 40 घर जलकर खाक हो गए। इस घटना से पूरे परिसर में अफरातफरी का माहौल फैल गया था। परिसर के विजय वल्लभ स्कूल के पीछे घरों में अचानक मंगलवार की सुबह पांच बजे के करीब भीषण आग लग गई। आग ने इतना रौद्र रूप धारण कर लिया था, आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

इस घटना में कुछ लकड़ी के गोदाम और 35 से 40 घर जलकर राख हो गए। फिलहाल फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। इस घटना में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई है, पर लाखों रूपयों का काफी नुकसान हुआ। लोग अपने ही घर से बेघर हो गए हैं। ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर धू-धू कर जली पल्सर बाइक, सवार ने कूद कर बचाई जान, देखें VIDEO
प्राप्त जानकारी अनुसार स्कूल के आसपास अचानक आग लग गई, आसपास के परिसर में लकड़ी के गोदाम होने की वजह से आग तेजी के साथ फैलती गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद थी, साथ ही चार पानी के टैंकर को आग बुझाने के लिए बुलाया गया। आग कैसे लगी इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका पर इस घटना से घर और गोदाम का काफी बड़ा नुकसान हुआ है। ये भी पढ़ें- नवी मुंबई में मारुति सुजुकी शोरूम में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications