नवी मुंबई में मारुति सुजुकी शोरूम में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत
बिल्डिंग के बेसमेंट में बने मारुति सुजुकी शोरूम में रविवार की सुबह भयानक आग लग गई। अंदर दो वॉचमेन फंसे रह गए जिनकी मौत हो गई।
नवी मुंबई। महाराष्ट्र में नवी मुंबई के खारघर स्थित आदित्य प्लेनेट बिल्डिंग में मारुति सुजुकी के शोरूम में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और साथ ही 8 से 10 नई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

खारघर सेक्टर 10 में सायन-पनवेल हाईवे की साइड में आदित्य प्लेनेट बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग के बेसमेंट में मारुति सुजुकी का शोरूम है। रविवार की सुबह करीबन 5 बजे शोरूम से धुआं निकल रहा था जिसकी जानकारी नागरिकों ने पुलिस को दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

शोरूम के अंदर और बाहर खड़ी गाड़ियां भी इस आग की चपेट में आग गईं और जलकर खाक हो गईं। यह आग धीरे-धीरे इतनी तीव्र होती गई कि बिल्डिंग के लोगों पर जान पर बन आयी थी पर सभी परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शोरूम में काम करनेवाले दोनों वॉचमेन अंदर ही फंसे होने की वजह से उनकी मौत हो गई। कृष्ण कुमार और जितेंद्र कुमार इन दो मृतकों के नाम है।









Click it and Unblock the Notifications