बीच सड़क पर धू-धू कर जली पल्सर बाइक, सवार ने कूद कर बचाई जान, देखें वीडियो....

बीच सड़क पर चलते-चलते अचानक से बाइक बंद हो गई। सवार युवक ने जब उसे दोबारा चालू करने की कोशिश की तो उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाइक में आग शार्ट सर्किट से लगी थी।

सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर जिले के गभड़िया मोहल्ले में शनिवार को उस समय हाहाकार मच गया, जब एक पल्सर बाइक में अचानक से आग लग गई और वह बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगी। हालांकि बाइक सवार समय रहते बाइक से कूद गया जिससे उसकी जान बच गई।

bike fire बीच सड़क पर पल्सर बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा सवार

जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के गभड़िया क्षेत्र में राहगीर गुजर रहे थे, उसी समय एक पल्सर बाइक सवार युवक भी यहां पहुंचा। युवक की बाइक अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई जिसके बाद वह दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास करने लगा। इस बीच बाइक जैसे ही स्टार्ट हुई अचानक उसमें आग लग गई। आग को देख युवक ने आनन-फानन में बाइक को वहीं छोड़ कूद पड़ा जिससे उसकी जान बची। ये भी पढ़ें- मेरठ में चलते-चलते आग के भयानक शोलों में बदल गई कार, वीडियो

वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी सूरत आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग लगने से बाइक आधी से ज्यादा जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि हादसे में बाल-बाल बचने वाला युवक कोतवाली नगर के बहादुरपुर मोहल्ले का निवासी है। जानकारों ने बताया कि बाइक में आग शार्ट सर्किट से लगी थी। अक्सर गर्मी के मौसम में यह घटना घट जाती है। वहीं इस हादसे के बाद से आसपास के लोगों का कहना है कि ये चमत्कार ही था युवक सकुशल बच गया। ये भी पढ़ें- चलते-चलते टाटा सफारी धू-धूकर जल गई, अंदर बैठे थे सपा नेता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+