स्टेशन पर पिता ढूंढता रहा दूध, मासूम ने मां की गोद में तोड़ा दम
नई दिल्ली। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सरकार की ओर श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। लेकिन ये ट्रेनें श्रमिकों के लिए मौत का सफर बन रही है। इन ट्रेनों में लगातार प्रवासियों की मौत की खबरें सामने आ रही है। दिल्ली से बिहार जा रहे एक शख्स के चार साल के बेटे की उस समय मौत हो गई। पिता का आरोप है कि बच्चे के लिए दूध की तलाश करते रहे पर उन्हें किसी भी प्लेटफॉर्म पर दूध नहीं मिला। इसके चलते सफर के दौरान मासूम की मौत हो गई।

चार साल का बेटा गर्मी के चलते बीमार हो गया
मो. पिंटू ने बताया कि वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ दिल्ली के रमा बिहार में पेंट कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन के चलते फंस गए थे। उन्होंने दिल्ली में अपना सारा सामान बेच मकान खाली कर दिया। चार बच्चे समेत 12 लोग दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेन से अपने घर पश्चिम चंपारण जाने के लिए । इस दौरान रास्ते में उनका चार साल का बेटा गर्मी के चलते बीमार हो गया।

प्लेटफार्म पर नहीं मिला दूध
जब तक ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची, तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। पिंटू ने बताया कि, मैं अपने बेटे के लिए कुछ दूध तलाशने के लिए स्टेशन पर पर इधर-उधर गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। उधर बेटे की मौत के बाद मां जेबा खातून बदहवास हो गई। दुखी पिता ने कहा कि उनकी पत्नी अभी भी सदमे की स्थिति में है और बोलने में असमर्थ है। हमने सोचा था कि सब अपने घर पहुंचकर अच्छे से ईद मनाएंगे, लेकिन किसी पता था कि भगवान ने हमारे लिए कुछ और सोच रखा था।

नहीं थम रहा है मौत का सिलसिला
वहीं पुलिस अधीक्षक रेलवे, रमाकांत उपाध्याय ने दावा किया कि लड़का कुछ समय से बीमार था और ट्रेन के मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। दूसरी ओर अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर के लिए चली विशेष श्रमिक ट्रेन में कटिहार जिले आजमनगर थाना के आजमनगर निवासी अरबीना खातून की मौत के बाद तीन वर्षीया रहमत और चार वर्षीय अरमान अनाथ हो गए हैं। अरबीना के पति इस्लाम की पहले ही मौत हो चुकी है। अरबीना अपनी बहन कोहिनूर खातून व बहनोई वजैर आलम के साथ अहमदाबाद की स्टील फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर अरबीना के शव के पास अपने एक और अरबीना के दो बच्चों के साथ कोहिनूर खातून विलाप करती नजर आई। बताया कि वह मानसिक रूप से भी बीमार चल रही थी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications