UK वेरिएंट कोरोना वायरस से दिल्ली में 4 लोग संक्रमित, लोक नायक अस्पताल में किया गया क्वारंटाइन

नई दिल्ली। UK variant Covid-19: देश-दुनिया में फैली कोरोना वायरस महामारी से भी ज्यादा खतरनाक कोविड-19 के नए स्ट्रेन की भारत में एंट्री हो चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक ब्रिटेन से आने वाले 20 लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) का नया स्ट्रेन मिला है, सभी को क्वारंटाइन किया गया है। इस बीच खबर आ रही है कि देश की राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 (Covid-19) के नए स्ट्रेन से चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी मरीजों को लोक नायक अस्पताल (Lok Nayak Hospital) में आइसोलेट किया गया है।

4 people infected in UK variant coronavirus in Delhi, quarantine done at Lok Nayak Hospital

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को ब्रिटेन (Britain) में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से दिल्ली में चार लोग संक्रमित मिले हैं। इन सभी मरीजों को लोक नायक अस्पताल में अलग-अलग कमरे में आइसोलेट किया गया है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इनमें से किसी भी मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती आठ में से चार मरीजों में यूके वेरिएंट कोविड-19 (UK variant Covid-19) का संक्रमण मिला है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन को आज मिल सकती है इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी: सूत्र

दिल्ली में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री से लोगों में एक बार फिर बीमारी को लेकर खौफ बढ़ गया है। लोक नायक अस्पताल में मरीजों की देख-रेख के लिए ज्यादा सावधानी बर्ती जा रही है। नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों को अलग रखने के लिए अलग-अलग कमरे तैयार किए गए हैं। लोक नायक अस्पताल में ऐसे 35 कमरों में मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 20 ब्रिटेन की यात्रा कर लौटे हैं, वहीं अन्य 15 लोग वो हैं जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं। बता दें कि भारत सरकार ने 23 दिसंबर से ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है, और उससे दो दिन पहले यूके से आने वाले लोगों का टेस्ट शुरू किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+