Coronavirus Vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन को आज मिल सकती है इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी: सूत्र
सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोना वैक्सीन को आज मिल सकती है इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी
Coronavirus vaccine update: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी पर आज फैसला होगा। विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आवेदन पर विचार करने के लिए बैठक कर रही है, जिसमें मंजूरी को लेकर फैसला होगा। सीईसी से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि ब्रिटेन ने ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड के साथ ही करार किया है। ऐसे में भारत में भी अब इसको मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने हाल ही में सरकार से ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए आवेदन किया था। आज ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) की ओर से कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आवेदन पर बैठक में वैक्सीन का रिव्यू होगा। विषय विशेषज्ञ समिति कोरोना वैक्सीन के डेटा का रिव्यू करने के बाद अपनी सिफारिश करेगी। समिति की ओर से ये सिफारिश ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) को की जाएगी। जिसके आधार पर वो अपना फैसला करेंगे।
ब्रिटेन में मिली मंजूरी
ब्रिटेन में मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडकट्स रेगुलेटर ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी/एल्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन की सरकार ने कहा, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी / एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने हेतु सरकार ने आज मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडकट्स रेगुलेटर एजेंसी की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि 4 और 12 हफ्तों के अंतराल पर वैक्सीन की दो डोज दिए जाने को मंजूरी मिली है। क्लिनिकल ट्रायल में वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी पाई गई है। इसकी दूसरी डोज लेने के 14 दिन बाद तक मामला ना तो गंभीर पाया गया है और ना ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी है।ये भी पढ़ें- Flashback 2020: बाबा का ढाबा ही नहीं इन छोटी दुकान चलाने वालों की भी सोशल मीडिया से मिली मदद, बदल गई किस्मत












Click it and Unblock the Notifications