घर के बाहर घूम रही महिला की युवक ने सरेआम खींची पैंट, करने लगा छेड़छाड़
मुंबई। मुंबई के कंदिवली (पश्चिम) में न्यू लिंक रोड पर एक व्यक्ति को 40 वर्षीय महिला का पैंट खींचने और छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चारकोप पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता बताया कि वह मंगलवार को अपने बोरीवली (पश्चिम) स्थित घर के सामने टहल रही थी। तभी रात 10 बजे के आसपास मालद की ओर से आरोपी रामराज पवार स्कूटर पर आया और उसे घूरना शुरू कर दिया।
महिला उसे अनदेखा कर आगे बढ़ गई। इसके बाद आरोपी ने स्कूटर को एक साइड में खड़ा कर दिया और उसका पीछा करने लगा। महिला के पास पहुंचकर उसने पीछा से उसकी पैंट खींच दिया। वह हड़बड़ा गई। उसने आरोपी से पूछा कि वह यह क्या कर रहा है, तो आरोपी उसके आगे आ गया और उसे गलत तरीके से छूने लगा। महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी तो सड़क पर चल रहे लोग उसकी मदद करने के लिए आए। आरोपी ने उन लोगों पर ही हमला कर दिया और भाग गया। एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया। जिसके बाद एक गश्ती जीप घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने पवार को दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया। भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (हमला या आपराधिक उत्पीड़न के इरादे से महिला को आपराधिक बल) के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया है और कुछ गवाहों के बयान भी लिए गए हैं। आरोपी मुंबई के मालवानी इलाके का रहने वाला है। घटना के वक्त वह शराब के नशे में था। पुलिस के मुताबिक उसका पहले से भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
ये भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर का वीडियो बनाने वाली फैन का दावा, कपल ने किया दुर्व्यवहार