दीपिका-रणवीर का वीडियो बनाने वाली फैन का दावा, कपल ने किया दुर्व्यवहार
दीपिका और रणवीर फ्लोरिडा में भी ऐसे हाथों में हाथ डाले घूम रहे थे। दोनों के फ्लोरिडा की सड़कों पर घूमते हुए कई वीडियो वायरल हुए थे। अब इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाली फैन ने दावा किया है कि दीपिका और रणवीर ने ऐसा करने के लिए उनसे दुर्व्यवहार किया।

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अमेरिका के फ्लोरिडा से छुट्टियां मनाकर वापस देश लौट आए हैं। दोनों को गुरुवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया। वैसे दीपिका और रणवीर फ्लोरिडा में भी ऐसे हाथों में हाथ डाले घूम रहे थे। दोनों के फ्लोरिडा की सड़कों पर घूमते हुए कई वीडियो वायरल हुए थे। अब इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाली फैन ने दावा किया है कि दीपिका और रणवीर ने ऐसा करने के लिए उनसे दुर्व्यवहार किया।

सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो हुए थे वायरल
सोशल मीडिया पर पिछले दिनों दीपिका और रणवीर सिंह के फ्लोरिडा में छुट्टियां मनाते हुए कई वीडियो वायरल हुए थे। दोनों फ्लोरिडा की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते दिखाई दे रहे थे। अब वीडियो बनाने वाली फैन ने दावा किया है कि इस बॉलीवुड कपल ने ऐसा करने पर उसपर 'अटैक' किया। एक फोटोग्राफर ने दीपिका-रणवीर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसपर जैनब खान नाम की एक महिला ने कमेंट किया, 'मैं हूं जिसपर हमला किया गया था। मैंने यह वीडियो बनाया है! इतने अपमानजनक एक्टर्स! उन्होंने अपनी इज्जत और एक फैन को खो दिया।'
फैन का दावा, वीडियो बनाने पर कपल ने किया दुर्व्यवहार
जैनब ने लिखा कि दीपिका और रणवीर ने उन्हें हैरेस किया इसलिए वो आगे का वीडियो रिकॉर्ड नहीं कर पाईं। जैनब ने जहां दीपिका-रणवीर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, वहीं दोनों के फैंस ने कपल का बचाव किया। फैंस ने जैनब पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो दोनों की प्रइवेसी का उल्लंघन कर रही हैं। फैंस न जैनब को गलत बताते हुए लिखा की बिना दीपिका और रणवीर की इजजात के वो उन्हें ऐसे रिकॉर्ड नहीं कर सकतीं। खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए जैनब ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वो बस दोनों की फैन थीं और उन्हें पैपराजी की तरह फॉलो नहीं कर रहीं थीं।

दीपिका-रणवीर के फैंस ने किया कपल का बचाव
जैनब ने लिखा, 'मैं उन्हें देखकर एक्साइटेड हो गई। मैं उन्हें दूर से रिकॉर्ड कर रही थी और बड़े ही नम्र तरीके से मैंने दोनों से फोटो के लिए पूछा। जो मुझे प्राइवेसी का ध्यान रखने की बात कह रहे हैं, सभी जानते हैं कि उस वक्त कोई भी होता तो रिकॉर्ड करता।' जैनब ने लिखा कि जब वो मेरी तरफ बढ़ रही थीं तो मुझे वाकई लगा कि वो तस्वीर खिंचाने आ रही हैं, लेकिन दोनों मुझपर चिल्लाने लगे।

इस साल शादी करेंगे रणवीर-दीपिका
दीपिका और रणवीर की बात करें तो दोनों की शादी की खबरें जोरों पर है। फिल्मी गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि दोनों 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दीपिका और रणवीर ने शादी के लिए डेस्टीनेशन भी फाइनल कर ली है। विराट-अनुष्का की ही तरह दीपिका-रणवीर भी इटली में शादी करेंगे, लेकिन टस्कनी में नहीं बल्कि लोम्बार्डी के लेक कोमों में। दोनों ही विदेश में शादी करना चाहते थे और उन्होंने इस जगह पर अपनी मुहर लगा दी है।













Click it and Unblock the Notifications