कर्नाटक के एक ही कालेज की 32 छात्राएं निकली कोरोना पॉजिटिव, मंत्री बोले-सभी केरल से लौटी हैं
कोलार, 01 सिंतबर।कर्नाटक में स्कूल और कालेज पिछले महीने ही खोले जा चुके हैं। वहीं बुधवार को कर्नाटक के कोलार जिले के एक कॉलेज में 32 छात्राएं कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एक साथ 32 छात्रों की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा वे सभी केरल से लौटी हैं
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने इस बारे में कहा कि जिन छात्राओं की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे सभी केरल से लौटी हैं। उन्होंने कहा मैं कॉलेज का दौरा करूंगा और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करूंगा।"
कर्नाटक सरकार केरल से आने वाले लोगों को लेकर हो गई है सतर्क
बता दें केरल से कर्नाटक के कुछ जिलों की सीमा नजदीक हैं। दोनों राज्यों के बीच लोगों का अवागमन रहता है इसलिए कोविड संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ चुका है।यहीं कारण है कि केरल में कोरोना में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए पड़ोसी राज्य कर्नाटक सतर्क हो गया है और कर्नाटक ने केरल से आने वाले लोगों पर कई पाबंदियां लगाई हैं।
केरल से आने वाले लोगों को 7 दिन का इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन अनिवार्य
सरकार के नियमों के अनुसार केरल से कर्नाटक आने वाले लोगों को 7 दिन का इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन अनिवार्य किया गया है। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने ये जानकारी देते हुए कहा था एक हफ्ते का का इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन के सात दिनों के बाद कोरोना टेस्ट केरल से आने वाले लोगों के लिए अनिवार्य है।
केरल में कोरोना के लगातार बढ़ रहे केस
गौरतलतब है कि केरल में देश भर के राज्यों की तुलना में हर दिन कोरोना वायरस के दैनिक केस सर्वाधिक आ रहे हैं। इतना ही नहीं केरल में कोविड से होने वाली मौतें भी वहां की भयावह तस्वीर दिखा रही हैं। देश भर में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 41965 नए केस सामने आए हैं उनमें से 30203 मामले केरल राज्य से ही हैं। वहीं 460 मौतों में से 115 लोग केरल के थे। राज्य में कोरोना वायरस के तेजी से फैल् रहे संक्रमण को दिखते हुए केरल सरकार ने पिछले सप्ताह टेस्टिंग और टीकाकरण को लेकर एक नई गाइडलाइन भी जारी की है।जिसका सख्ती से पालन किए जाने का आदेश दिया गया है।
भारत में कोरोना वायरस के 41965 नए के दर्ज किए गए हैं
Recommended Video
वहीं देश भर की बात की जाए तो बीते मंगलवार को कोविड 19 पॉजिटिव केस में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन बुधवार को फिर से नए मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के अंदर भारत में कोरोना वायरस के 41965 नए के दर्ज किए गए हैं, और कोरोना वायरस की चपेट में आए 460 मरीजों की मौत हुई है। बुधवार को कोरोना के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी है। आंकड़ों के अनसुार पिछले 24 घंटों के अंदर केवल 33,964 मरीज कोरोना को मात देते हुए ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications