दिल्‍ली की 'कातिल आंटी', मासूम भतीजी की हत्‍या कर लाश को बेड के नीचे छिपाया

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली के गोकुलपुरी इलाके में एक महिला ने रिश्‍तों की सारी मर्यादा और इंसानियत को ताख पर रखते हुए अपनी ही 3 साल की भतीजी की हत्‍या कर दी। महिला ने मासूम का शव बेड के नीचे छिपा दिया। 24 घंटे बाद जब शव से बदबू आने लगी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम का नाम आसना था। 7 साल का प्यार, और हत्या की गवाह बनी कार

3-year-old girl strangled to death by aunt in Delhi

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय रोशनआरा को शक था कि उसके पति का उसकी जेठानी से अवैध संबंध है। इसी का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस ने बताया कि आसना परिवार के साथ गोकुलपुरी इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पिता फिरोज आलम, मां फिरदौस और पांच साल का भाई अरमान है। दो मंजिल के मकान में फिरोज के माता-पिता के अलावा बड़े भाई मेहताब व छोटे भाई अफताब आलम का भी परिवार रहता है। रोशनआरा आफताब की पत्नी है।

शादी के बाद से रोशनआरा को शक था कि आफताब व फिरदौस के बीच संबंध है। इसको लेकर अक्सर रोशनआरा का फिरदौस से झगड़ा भी होता था। मंगलवार दोपहर को फिरदौस अपनी सास जरीना के साथ किसी काम से बाजार गई थी। वह बेटी आसना को उसकी चाची रोशनआरा के पास छोड़ गई थी। जब वह शाम को वापस लौटी तो उसने आसना के बारे में पूछा। रोशनआरा ने बताया कि उसने 10 रुपए देकर सामान लेने भेजा था।

आसना के वापस ना लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस फौरन उसकी तलाश में लग गई। अगले दिन रोशनआरा के कमरे से दुर्गंध आने लगी। जांच के दौरान बेड को जब खोला गया तो उसमें अगले हिस्से से आसना की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी रोशनआरा ने पुलिस को बताया कि उसने फिरदौस के जाने के बाद दस रुपए का लालच देकर मासूम को अपने कमरे में बुला लिया। जब मासूम सो गई तो उसने चुन्नी से उसका गला घोंट दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+