7 साल का प्यार, और हत्या की गवाह बनी कार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की जिस कार में एक युवक महिला के शव को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक सड़कों पर घूमता रहा, वही कार असल में सात साल के प्यार के बाद हत्या की गवाह बनी। यह वही कार है, जिसमें 30 वर्षीय नवीन उप्पल अपने से 10 साल बड़ी अंजलि को कभी लॉन्ग ड्राइव पर ले जाता था। और इसी कार में ही नवीन ने अंजलि के माथे पर रिवॉल्वर रखकर गोली मारी।

पढ़ें- शादी से पहले दूसरे के साथ हमबिस्तर होते बेटी को मां ने देख लिया और फिर...

Murder

नवीन को पुलिस ने उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया था, जब एक कॉलेज के सामने चेकिंग के दौरान गाड़ी की आगे की सीट पर लाश मिली। गहन पूछताछ के बाद नवीन ने अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया कि अंजलि और उसके बीच पिछले सात साल से अफेयर चल रहा था। अंजलि की शादी हुई दो बच्चे भी हुए। लेकिन एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर चलता रहा।

इधर नवीन की शादी हुई। और उसी के बाद से नवीन ने अंजलि से दूरियां बनानी शुरू कर दीं। यह बात अंजलि को गवारा नहीं थी, क्योंकि वो नवीन से बेहद प्यार करने लगी थी। नवीन अपने इस रिश्ते को पूरी तरह खत्म करना चाहता था इसीलिये उसने अंजलि को सोमवार को विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन बुलाया।

पढ़ें- प्रेमी जोड़ों को किराये पर रूम दिलायेगी "स्टेअंकल" वेबसाइट

अंजलि आयी और उसकी कार में बैठ गई। दोनों चल दिये। रास्ते में अंजलि और नवीन के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते झगड़ा होने लगा। तभी नवीन ने देसी रिवॉल्वर निकाली और अंजलि के माथे पर रख गोली चला दी। गोली सीधे अंजलि के सिर के अंदर घुसी। नवीन दूसरी गोली भी चलाना चाहता था, लेकिन गोली रिवॉल्वर में ही फंस गई।

नवीन ने रिवॉल्वर अंजलि के हाथ में रख दी और उसकी बहन को फोन करके कहा, कि उसने आत्महत्या कर ली है।

गिरफ्तारी के बाद भी नवीन यही कहता रहा कि अंजलि ने आत्महत्या की है, लेकिन जिस तरह से कार खून से सनी थी। और तरह गोली के घाव अंजलि के माथे पर दिखे, उससे साफ था कि ड्राइवर सीट पर बैठकर ही अंजलि के माथे पर गोली मारी गई है।

खैर नवीन अब जेल में है और रोहिणी में रहने वाली अंजलि के पति और बच्चे सदमे में हैं, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनकी मां के साथ ऐसा हुआ। वहीं नवीन की पत्नी, जो इस उम्मीद से नवीन की दुल्हन बनी कि वो उसे जिंदगी की सारी खुश‍ियां देगा, उसके सपनों का आशियाना टूट चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+