कश्मीर: माछिल सेक्टर में हिमस्खलन, भारतीय सेना के 3 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 56 आरआर के 3 जवान शहीद हो गए। तीनों जवान माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। जिससे आरआर के तीनों जवान शहीद हो गए।
3 jawans 56 RR martyr: जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 56 आरआर के 3 जवान शहीद हो गए। तीनों जवान माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। जिससे आरआर के तीनों जवान शहीद हो गए। कुपवाड़ा पुलिस ने बताया कि सभी शवों को निकाल लिया गया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया था। किश्तवाड़ जिले के मारवाह इलाके में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कार गहरी खाई में गिर गई थी। इससे कार में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना नजदीकी प्रशासन को दी थी।
खाई में कार गिरने से चार की मौत
अधिकारी ने बताया था कि किश्तवाड़ जिले के मारवाह के राचल इलाके में कार के खाई में गिर जाने से चार महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल था। सभी मारवाह के रहने वाले थे। कार में सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी। किश्तवाड़ के डीसी देवांश यादव ने बताया थी कि शुरुआती जांच से पता चला था कि हादसा कार के फिसलने के कारण हुआ था।
दुर्घटना में मौत
डीसी देवांश यादव ने कहा था कि कार हादसा बुधवार शाम करीब 5.30 बजे हुआ थ। प्रारंभिक जानकारी से पता चला था कि आठ लोग प्राइवेट कैब में यात्रा कर रहे थे और सभी की दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने कहा था कि आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे।
यह भी पढ़ें- BSF जवान विजेंद्र सिंह को 30 साल बाद मिला शहीद का दर्जा, जानिए इतने साल क्यों लगे ?












Click it and Unblock the Notifications