शिवराज सिंह के कार्यक्रम में आंधी से गिरा टेंट, 28 घायल, खुद CM ने संभाला मोर्चा
पंडाल में करीब 50 से ज्यादा लोग दब गए। आनन-फानन में सभी मेहमानों के निकलने का अरेंजमेंट किया गया।
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक प्रोग्राम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राहत की बात ये रही कि इसमें किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई। 28 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल हुआ यह कि सोमवार को दशहरा मैदान में ननि ने प्रणाम इंदौर कार्यक्रम आयोजित किया था। यह प्रोग्राम इंदौर को देश की सबसे क्लीन सिटी का अवॉर्ड मिलने के बाद ऑर्गनाइज किया गया था। शिवराज जनता का शुक्रिया अदा करने पहुंचे थे। इस प्रोग्राम में उनके साथ केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू भी थे।

नगर निगम ने इसके लिए बड़ा पंडाल लगवाया था। मेयर मालिनी गौड़ भाषण दे रहीं थीं। इसी दौरान पहले आंधी और बाद में बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से पंडाल गिर गया और अफरा-तफरी मच गई। पंडाल में करीब 50 से ज्यादा लोग दब गए। आनन-फानन में सभी मेहमानों के निकलने का अरेंजमेंट किया गया। सीएम ने खुद ना जाकर सुमित्रा महाजन, वेंकैया नायडू और माया सिंह को रवाना किया। उन्होंने मेहमानों से कहा कि आप लोग जाईए मैं यहीं रहूंगा। डिजिटल इंडिया: मोबाइल में नेटवर्क नहीं, बात करने के लिए पेड़ पर चढ़ गए मोदी के मंत्री

मौके पर रहकर उन्होंने घायलों के इलाज का आदेश दिया। इसके बाद वह खुद अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हालचाल लिया। शिवराज सिंह ने खुद इसस बात की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हल्की चोट आई हैं, जिनका उपचार शासन करवा रहा है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी संदीप सोनी ने बताया कि घायलों में पार्षद लता लड्डा सहित 28 चोटिल लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत सामान्य है।












Click it and Unblock the Notifications