पटना हाईकोर्ट में पीएम मोदी के कार्यक्रम के 25 पास गायब, सुरक्षा चौकन्नी
पटना। पटना हाईकोर्ट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के 25 पास गायब होने से सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी को भी इस कार्यक्रम में पहुंचना है। आपको बता दें कि पटना हाई कोर्ट के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है जिसका आज समापन होना है।
इसी समारोह में पीएम मोदी आज शामिल होंगे और फिर इसके बाद वैशाली जिले के हाजीपुर में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
जो पास गायब हुए हैं वो एडवोकेट एसो. के सदस्यों के लिए बनाए गये थे। फिलहाल इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गये हैं और सुरक्षा इंतजाम को और पुख्ता कर दिया गया है। पीएम मोदी आज करीब 1:30 बजे पटना पहुंच जाएंगे।
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए 1700 पास बनाए गये थे। इन्हें तमाम न्यायाधीशों, वकीलों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को दिया गया था, जब सभी पासों का मिलान किया गया तो पता चला कि 25 पास गायब हैं।













Click it and Unblock the Notifications