मुंबई: नाबालिग से शादी करने पर महिला गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

नाबालिग लड़के से शादी करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय महिला ने 17 साल के लड़के से शादी की, जिससे उसकी एक पांच महीने की बेटी भी है।

मुंबई। नाबालिग लड़के से शादी करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय महिला ने 17 साल के लड़के से शादी की, जिससे उसकी एक पांच महीने की बेटी भी है। महिला के खिलाफ लड़के की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। महिला को फिल्हाल बायकुला जेल में रखा गया है।

Mumbai Police

लड़के की मां ने पिछले साल दिसंबर में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करा थी। मां का आरोप था कि महिला, जो दो साल पहले उसके बेटे से मिली थी, उसने उसे उसके साथ संबंध बनाने के लिए उकसाया। महिला ने 17 वर्षीय लड़के के साथ 8 नवंबर, 2017 को शादी की थी। मां ने बताया कि शादी के दो हफ्तों बाद एक दिन वो रात में अपने माता-पिता और भाई के साथ उनके घर आई और उनके साथ रहने की जिद करने लगी। मां ने इससे इनकार कर दिया तो उसने अपने आपको नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें: ईमानदारी के कारण 11 साल में अफसर के हुए 14 ट्रांसफर, आखिर अब जाकर मिली राहत

लड़के की मां ने अपनी शिकायत में लिखा कि इसके बाद उनका बेटा महिला के साथ चला गया। शिकायत में कहा गया है कि लड़का जब से महिला के साथ रह रहा है, तब से काफी तनाव में है। महिला बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देती है। यही कारण है कि लड़का 10वीं कक्षा में फेल हो गया।

महिला पर पॉक्सो की धाराओं के अलावा आईपीसी की धारा 359 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने जमानत के लिए मुंबई सेशन कोर्ट में याचिका डाली है, जिसपर आज फैसला आ सकता है।

ये भी पढ़ें: जुए में अरबों रुपये हार गए Gionee के सीईओ, दिवालियेपन के कगार पर पहुंची कंपनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+