नए NCERT शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार बदला गया 2020-21 CBSE का पाठ्यक्रम
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा एनसीईआरटी, एनटीए और भारत के अन्य प्रमुख शैक्षणिक संगठनों को कोरोनो वायरस महामारी के कारण अपने शैक्षणिक कैलेंडर बदलने के लिए कहने के बाद एनसीईआरटी ने गुरुवार को छात्रों के लिए एक नया कैलेंडर जारी किया है।

दरअसल, आइडिया यह है कि Covid -19 लॉकडाउन के बीच छात्र अपने माता-पिता और शिक्षकों की मदद से अपने समय का बेहतर सदुयोग कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने इसके अलावा 2020-2021 के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम को भी 9 से 12 कक्षा में घटा दिया गया है।

गौरतलपब है आगामी 3 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन ने स्कूलों के दोबारा खोलने में गंभीरतम देरी पैदा कर दी है, कई स्कूल गर्मी की छुट्टियों को कम करने की योजना बना रही हैं ताकि महामारी के चलते बंद हुए छूटे पाठ्यक्रम को समायोजित किया जा सके।

कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न व्यवधानों के कारण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2020-2021 शैक्षणिक वर्ष के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। CBSE के अधिकारियों ने नए शैक्षणिक सत्र की योजना को साझा करने के लिए एक वेबिनार में कुछ वरिष्ठ शिक्षकों से बात की है, जहां उन्होंने यह साझा किया कि CBSE NCERT के साथ 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के लिए पाठ्यक्रम को कम करने पर काम कर रही है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि संशोधित सीबीएसई शैक्षणिक कैलेंडर के लिए विभिन्न हितधारकों से सुझाव लिए गए हैं।
अधिकारियों ने शिक्षकों को अधिक सहानुभूति दिखाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि छात्र घर पर ऊब न जाएं या अवसाद में न चले जाएं। शिक्षकों से कहा गया है कि वे घर पर बच्चों को सार्थक और रचनात्मक गतिविधियाँ दें ताकि बच्चे प्रोडक्टिव और इंगेज रह सकें।
यह भी पढ़ें-Covid19: वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में शीर्ष पर हैं भारत, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया












Click it and Unblock the Notifications