महिला आयोग पहुंचीं दिल्ली के सरकारी स्कूल की 20 लड़कियां, सहपाठियों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सरकारी स्कूल की लगभग 20 लड़कियों ने दिल्ली महिला आयोग में साथ पढ़ने वाले लड़कों के खिलाफ शिकायत की है। लड़कियों का आरोप है कि स्कूल में साथ पढ़ने वाले लड़के उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। लड़के उन्हें देखकर सीटी बजाते हैं और उनपर अभद्र टिप्पणियां करते हैं। लड़कियों ने बताया कि लड़के उनका पीछा तक करते हैं जब वे स्कूल से घर जा रही होती हैं।

लड़कियों ने बताया कि यहां तक के 11 साल के लड़के तक उनका पीछा कर उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। वहीं सीनियर लड़के उन्हें प्रेम पत्र लिखते हैं और स्कूल इस सब पर कोई कदम नहीं उठा रहा। महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने लड़कियों की शिकायत पर पुलिस में कंप्लेन लिखवाई है और लड़कियों का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपी लड़कों के खिलाफ जूविनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा है। मालिवाल ने कहा कि लड़कियां शर्म के चलते परिवार और स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत नहीं कर पाती हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में रेगुलर काउंसिलिंग सेशन होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- स्कूल जाते समय छात्राओं को छेड़ते थे मनचले, इस तरह 'सुपरमॉम' ने दबोच कर किया पुलिस के हवाले
ऐसी छेड़छाड़ की परेशानी से निजात पाने के लिए लड़कियां अकसर स्कूल भी छोड़ देती हैं। शनिवार को जब महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल इलाके में गश्त के लिए पहुंची को वहां लगभग 500 महिलाएं छेड़छाड़ की शिकायत लेकर इकट्ठा हो गईं। यहां खुलेआम शराब बिकती है जिसके खिलाफ पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही।
यह भी पढ़ें- जानिए दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications