स्‍कूल जाते समय छात्राओं को छेड़ते थे मनचले, इस तरह 'सुपरमॉम' ने दबोच कर किया पुलिस के हवाले

गाजियाबाद। मनचले एवं छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन होने के बावजूद भी 'रोड साइड रोमियो' सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में सामने आया है। यहां स्‍कूल जाने के दौरान 5 छात्राओं को पिछले एक महीने से कुछ मनचले छेड़ रहे थे। इतना ही नहीं वो उन छात्राओं को किडनैपिंग की धमकी देते थे। डर के चलते जब छात्राओं ने स्कूल जाने से इनकार किया तो मामला परिजनों को पता चला। जिसके बाद परिजनों ने रेलवे स्‍टेशन के पास एक मनचले को दबोच लिया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया। बाद में दबिश देकर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

पीछा करते और अश्‍लील टिप्पणी करते थे मनचले

पीछा करते और अश्‍लील टिप्पणी करते थे मनचले

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक साहिबाबाद क्षेत्र की रहने वाली 5 छात्राएं राइटगंज स्थित कन्या वैदिक इंटर कालेज में नौवीं और दसवीं में पढ़ती हैं। पांचों साथ ही ट्रेन से पढ़ने जाती हैं। छात्राओं ने बताया कि पिछले एक महीने से उन्हें दो लड़के परेशान कर रहे थे। जैसे ही वह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरती थी, उन्हें वहीं खड़े मिल जाते थे। कुछ दूर तक पीछा करते थे और फिर अश्लील टिप्पणी करते थे। स्कूल से वापस आने के दौरान भी आरोपी ऐसी ही हरकत करते थे। स्कूल के पास आ जाते और स्टेशन तक पीछा करते थे। इतना ही नहीं आरोपी किशोर कई बार ट्रेन में भी बैठ जाते और फिर उन्हें अपने पास बैठने को कहते, घर तक पीछा करते थे। छात्राओं ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने अपहरण की धमकी दी।

परिजनों ने बनाया मनचलों को दबोचने का प्‍लान

परिजनों ने बनाया मनचलों को दबोचने का प्‍लान

शनिवार को जब छात्राओं ने स्‍कूल जाने से इनकार कर दिया तो परिजनों के इसका पता चला। इसके बाद परिजनों ने दोनों आरोपियों को दबोचने का प्‍लान बनाया। सोमवार को चार छात्राओं की मां और एक के पिता उनके साथ ट्रेन में बैठकर गाजियाबाद रेलवे स्‍टेशन आ गए। दोनों आरोपियों ने छात्राओं का पीछा किया और अश्लील टिप्पणी करनी शुरू कर दी। अभिभावकों ने एक किशोर को पकड़ लिया जबकि दूसरा किशोर भागने में कामयाब रहा।

पुलिस ने दूसरे को भी दबोच लिया

पुलिस ने दूसरे को भी दबोच लिया

घटना की सूचना के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। नगर कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों किशोरों के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के आधार पर दूसरे किशोर को भी पकड़कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है। छात्राओं के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+