एक विवाह ऐसा भी: 2 फुट का दूल्हा और 2 फुट की दुल्हन, देखें तस्वीर
पूर्वी चंपारण। जोडि़यां आसमानों में बनती हैं, कितना सच है और कितना फंसाना यह तो चर्चा का विषय है। लेकिन बिहार के पूर्वी चंपारण में एक ऐसा ममला सामने आया है जिसने यह साबित कर दिया है कि उपर वाला ही जोड़ी बनाता है। जी हां पूर्वी चंपारण जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली। आप जानकर चौंक जाएंगे कि इस शादी में दुल्हा भी दो फिट का था और दूल्हन भी। जिसने भी इस शदी के बारे में सुना वो देखने पहुंच गए।
आपको बताते चलें की जागा पाकड़ मुरली गांव निवासी पन्नालाल सहनी को एक पुत्री हुई थी। जन्म के वक्त तो सब कुछ ठीक था लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगा लड़की की लंबाई वैसी की वैसी ही रही। लड़की की लंबाई नहीं बढ़ते हुए देख पन्नालाल साहनी काफी चिंतित रहते थे। उनके चिंतित रहने का सबसे बड़ा कारण यह था कि आखिरकार बेटी की शादी कैसे होगी। तो पहाड़पुर बलुआ मलाही टोला निवासी शिवशरण सहनी को भी एक पुत्र हुआ था उसका भी हाल कुछ ऐसा ही था। जन्म के बाद से ही उसकी लंबाई नहीं बढी।
जहां लड़की के पिता अपनी लडकी की शादी करने के लिए काफी चिंतित रहा करते थे। वहीं एक दिन गांव के ही पड़ोसी ने एक लड़के के बारे में बताया और कहा कि उसकी भी लंबाई आपकी बेटी की लंबाई जितनी ही ही है। फिर क्या था, खबर मिलते ही लड़की के पिता ने लड़के वाले के घर जाकर लड़के को देखा और लड़के राजेश के पिता ने लड़की किरण और देखा और शादी फिक्स हो गई। राजेश और किरण की जहां लंबाई एक समान है वहीं इन दोनों की पढ़ाई लिखाई भी एक समान ही है। राजेश पांचवी पास है तो किरण भी पांचवी तक ही पढ़ाई कर अपनी लंबाई के वजह से पढ़ाई लिखाई छोड़ घर में बैठ गई थी।













Click it and Unblock the Notifications