सुहागरात से पहले इस दुल्हन ने की ऐसी डिमांड कि बस...
पटना। सुहागरात पर दुल्हन ने एक ऐसा डिमांड रखा जिसे जानकर सभी वाह-वाह कहने लगे। जी हां आपको भी इस दुल्हन की डिमांड जानकर अच्छा लगेगा। दुल्हन ने अपनी सुहागरात से पहले पति से यह डिमांड किया कि हम दोनों साथ मिलकर सात सौ पौधे लगाएंगे और पर्यावरण व समाज को यह नायाब उपहार देकर सुहागरात मनाने के लिए सेज पर जाएगे। पति ने भी उसका साथ देने का वादा किया है।

आपको बताते चलें कि सुहागरात के मौके पर ऐसी डिमांड रखने वाली किरण बचपन से ही पेड़-पौधों की दीवानी है। बचपन से ही वह अपने मायके में कोई भी त्यौहार सालगिरह या खुशी का कोई दूसरा मौका आने पर पेड़ लगाती है। इसी के साथ-साथ अब किरण मायके की तरह पूरे ससुराल वालों को पर्यावरण मित्र बनाएगी। किरण का कहना है कि शादी से लेकर ससुराल में आने वाली हर खुशी के दिन पेड़ लगाकर खुशी को यादगार बनाया जाएगा।
अधिकांशत: यह देखा जाता है कि शादी वाले दिन लड़का और लड़की अपने साज सज्जा में लगे रहते हैं। वहीं अगर इस दिन दुल्हन द्वारा समाज के लोगों को कोई नया उपहार दिया जाए तो यह बाकई स्वागत योग्य होता है। किरण ने भी ऐसा ही किया। शादी के दिन वह अपने गांव मझार में सात सौ पौधे लगाने तथा पर्यावरण व समाज को एक नया उपहार देने के लिए निकल पड़ी। मेहंदी लगे हाथों में शीशम, आम व अन्य पेड़ को लिए लगभग सैकड़ों महिलाओं के साथ गांव की सड़कों पर सुबह से ही निकल पड़ी।

और दोपहर होने तक लगभग सात सौ पेड़ लगा कर ही दम लिया। लोगों ने कहा कि गांव की इस बेटी ने हम लोगों का इतना मान बढ़ाया है जिसकी व्याख्या हम नहीं कर सकते हैं। आपको बताते चलें की किरण द्वारा पर्यावरण प्रेम को देखते हुए देश के राष्ट्रपति ने उसे सम्मानित भी किया है। जहां वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. यशपाल ने सिक्किम में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में किरण को सम्मानित किया था। वही वर्ष 2007 में तत्कालीन राज्यपाल डॉ. बूटा सिंह ने भी बिहार विज्ञान कांग्रेस में पुरस्कार से नवाजा।
तो वर्ष 2011 में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने एक टीवी चैनल के एक कार्यक्रम में सिटिजन जर्नलिस्ट के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वहीं किरण का मानना है कि इन पौधों ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। राष्ट्रीय स्तर की ख्याति के आलावा देश-दुनिया व समाज को समझने की नई दृष्टि दी है। ऐसे में मायका छूटने से पहले इन पौधों व अपने गांव के प्रति अपना संकल्प भी प्रकट करना चाहती है।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications