7 महीने से नाबालिग का बिल्डिंग में हो रहा था यौन शोषण, 18 आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई: तमिलनाडु में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चेन्नई में 11 साल की एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि अपार्टमेंट में गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर और वाटर सप्लायर्स ने मिलकर 7 महीने तक उसका यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: युवक को बचाने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल ने दांव पर लगाई अपनी जान, इंटरनेट ने बताया असली 'हीरो'

18 men held for allegedly sexually harassing an 11-year-old girl in chennai

पुलिस ने बताया कि 11 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में बिल्डिंग के सिक्यॉरिटी गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर और वाटर सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने बताया कि कैंपस में कई बार उसका यौन उत्पीड़न हुआ। इसी बिल्डिंग में नाबालिग अपने परिवार के साथ रहती है।

जबकि बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि बिल्डिंग के अन्य कर्मचारियों ने भी बच्ची का यौन शोषण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के वॉशिंगटन में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई एक रूसी महिला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+