Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: युवक को बचाने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल ने दांव पर लगाई अपनी जान, इंटरनेट ने बताया असली 'हीरो'

मुंबई के पनवेल में एक युवक को बचाने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल ने अपनी जान दांव पर लगा दी। पनवेल रेलवे स्टेशन पर युवक चलकी ट्रेन को पकड़ने की कोशिश कर रहा था जब वो गिर पड़ा और ट्रेन के साथ खिंचता चला गया। आरपीएफ कांस्टेबल ने जैसे ही उसे देखा वो फौरन युवक को बचाने भागा।

नई दिल्ली। मुंबई के पनवेल में एक युवक को बचाने के लिए आरपीएफ कांस्टेबल ने अपनी जान दांव पर लगा दी। पनवेल रेलवे स्टेशन पर युवक चलकी ट्रेन को पकड़ने की कोशिश कर रहा था जब वो गिर पड़ा और ट्रेन के साथ खिंचता चला गया। आरपीएफ कांस्टेबल ने जैसे ही उसे देखा वो फौरन युवक को बचाने भागा। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स आरपीएफ कांस्टेबल की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं। लोगों ने कांस्टेबल को असली हीरो बताया है।

Viral

सोशल मीडिया पर मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने का कारण आरपीएफ कांस्टेबल की बहादुरी है जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर एक युवक को बचाया। पनवेल रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन चल चुकी थी लेकिन युवक को लगा कि वो भाग कर उसे पकड़ लेगा। युवक चलती ट्रेन को पकड़ने की ही कोशिश कर रहा था जब वो नीचे गिर गया और ट्रेन के साखथ खिंचता चला गया।

ये भी पढ़ें: इस टीचर के ट्रांसफर की खबर सुन रोने लगे स्कूल के सभी छात्र, अड़कर खड़े हो गए

स्टेशन पर खड़े आरपीएफ कांस्टेबल ने जैसे ही युवक को देखा, वो फौरन उसे बचाने पहुंचा। कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह किए बिना युवक को ट्रेन की चपेट में आने से रोका। कांस्टेबल की पहचान विनोद शिंदे के रूप में हुई है। ये पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने कांस्टेबल को हीरो बताते हुए उनकी बहादुरी की खूब तारीफ की है।

ये भी पढ़ें: बस की कमी के चलते बच्चों ने छोड़ा था स्कूल, शिक्षक खुद बस खरीदकर बन गया ड्राइवर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+