अमेरिका के वॉशिंगटन में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई एक रूसी महिला

अमेरिका के वॉशिंगटन में 29 वर्ष की एक रूसी महिला को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस महिला पर रूसी सरकार के लिए एजेंट के तौर पर काम करने और षडयंत्र रचने के तहत केस दर्ज किया गया है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन में 29 वर्ष की एक रूसी महिला को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस महिला पर रूसी सरकार के लिए एजेंट के तौर पर काम करने और षडयंत्र रचने के तहत केस दर्ज किया गया है। अमेरिकी न्‍याय विभाग की ओर से महिला पर यह आरोप भी लगाया गया है कि उसने अमेरिकी नागरिकों के साथ दोस्‍ती की और फिर राजनीतिक संगठनों में घुसपैठ की। सोमवार को न्‍याय विभाग की ओर से यह बात कही गई।

maria-butina

प्रतिबंधित अधिकारी के आदेशों पर काम करती थी

इस महिला का नाम मारिया बुटिना है और यह अमेरिकी यूनिवर्सिटी की छात्रा है। इसके अलावा यह रशियन एडवोकेसी ऑर्गनाइजेशन की फाउंडर भी है। इस महिला पर एक हाईलेवल के ऑफिसर के इशारे पर काम करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह अधिकारी रूस के सेंट्रल बैंक के लिए काम करता है और हाल ही में इस पर यूएस ट्रेजरी ऑफिस ऑफ फॅारेन एसेट्स कंट्रोल की ओर से प्रतिबंधित भी किया जा चुका है। कोर्ट के रिकॉर्ड्स में इस अधिकारी का नाम नहीं दर्ज है। मारिया की कई ऐसी फोटोग्राफ्स उसके फेसबुक पेज पर हैं जो रूस के सेंट्रल बैंक के डिप्‍टी हेड एलेक्‍जेंडर टोरशिन के साथ हैं। एक और व्‍यक्ति जो इस घटनाक्रम से परिचित है उसकी ओर से बताया गया है कि वह उनके लिए काम कर चुकी है। टोरशिन पर अप्रैल में अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगाया था। बुटिना को रविवार को गिरफ्तार किया गया था और बुधवार को उसके मामले पर सुनवाई होगी। उसके खिलाफ जो शिकायत दर्ज हुई है उसके तहत वह दो अनाम अमेरिकी नागरिकों के साथ काम कर चुकी है और साथ ही उस रूसी अधिकारी के साथ भी काम कर चुकी है जिसने अमेरिकी राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश की। मारिया ने वॉशिंगटन और न्‍यूयॉर्क में डिनर ऑर्गनाइज किए और अमेरिकी राजनेताओं के संबंध बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+