Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

16 साल के लड़के ने 9 साल के बच्चे को टुकड़ों में काटकर खाए कई अंग, पी गया खून

हत्या के बाद उसने दीपू के शरीर से बह रहे खून को पी लिया। बाद में उसने पॉलीथिन में शरीर के टुकड़ों को भरकर और घर से काफी दूर फेक दिया।

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में 16 साल के एक लड़के ने 9 साल के बच्चे को चाकू से गोद कई टुकड़ों में काटा और फिर उसका खून भी पी गया। आरोपी नाबालिग ने बच्चे के शरीर को एक सुनसान प्लॉट में फेंक दिया था। बच्चे का क्षत-विक्षत शरीर एक दिन बाद मिला था, जिसे देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच के दौरान पता चला कि दोनों बच्चों के माता-पिता रोजगार की तलाश में लुधियाना आकर बसे थे और एक ही लेन में रहते थे। हत्या के बाद आरोपी नाबालिग अपने घर आया और ऐसे व्यवहार कर रहा था जैसे कुछ हुआ ही न हो।

16 साल के लड़के ने 9 साल के बच्चे को टुकड़ों काटकर खाए कई अंग, पी गया खून

6 टुकड़ों में काटा और खा गया कई अंग
पुलिस के मुताबिक, 16 साल के लड़के ने 9 साल के दीपू को पतंग देने के बहाने अपने घर बुलाया था। उस वक्त उसके माता-पिता काम पर गए थे। वह दीपू को लेकर बाथरूम में गया और वहां उसके कपड़े उतरवाकर चाकू से उस पर हमला किया। उसने पहले उसका गला काट दिया और फिर शरीर के छह टुकड़े किए। उसने शरीर के अंगों को निकाल कर फेंक दिया और कुछ टुकड़े खाए भी। इसके बाद उसने दीपू के शरीर से बह रहे खून को भी पी लिया। बाद में उसने पॉलीथिन में शरीर के टुकड़ों को भरकर और घर से काफी दूर फेक दिया। READ ALSO: फैन ने पैर पर बनवाया टैटू, पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने उसके साथ ये क्या किया?

स्कूल को बदनाम करने के लिए की वारदात
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि आखिरीबार दीपू को आरोपी लड़के के साथ देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने सारा सच उगल दिया। उसने बताया कि वह स्कूल को शिक्षकों से नफरत करता था और चाहता था कि स्कूल का नाम खराब हो जाए इसलिए उसने गोलू की हत्या की और उसका दिल निकालकर स्कूल में फेंक दिया। पुलिस ने पानी की टंकी के पास दिल बरामद कर दिया। उसने गोलू की हत्या के बाद शरीर के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए पॉलीथिन में भरा और साइकिल से फेंकने गया। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति का परीक्षण भी करा रही है। READ ALSO: 17 साल की लड़की ने चाकू दिखाकर किया युवक से रेप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+