चीन में 15 नए Covid19 मामलों की सूचना, वुहान शहर की पूरी आबादी की परीक्षण योजना

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी संकट से उबरने का दावा करने वाले चीन में एक बार फिर 15 नए मामले सामने आने की पुष्टि हुई है। चीन में रिपोर्ट हुए 15 नए मामलों में 8 मरीज एसिम्टोमैटिक (स्पर्शोन्मुख) हैं और जानलेवा वायरस का उपरिकेंद्र वुहान शहर हैं। नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने वुहान सिटी के 1.1 करोड़ निवासियों की परीक्षण की योजना घोषणा की है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को नए Covid-19 केस पुष्टि नहीं की है।

wuhan

गौरतलब है हुबई प्रांत की राजधानी वुहान सिटी में ही सबसे पहले नोवल कोरोनावायरस संक्रमित मरीज पाया गया था, जिसके बाद यह महामारी के रूप में पूरे विश्व में फैलकर कहर ढाने लगी और अब तक पूरे दुनिया में Covid19 संक्रमित करीब तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

wuhan

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) के अनुसार मंगलवार को Covid -19 के 7 नए मामले सामने आने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक रोगी चीन के बाहर का है और अन्य छह मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए हैं। एनएचसी ने बताया कि इसके अलावा मंगलवार को 8 नए स्पर्शोन्मुख मामले सामने आए हैं, जिससे ऐसे मामलों की कुल संख्या 750 होने की सूचना है।

wuhan

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में, जहां पिछले साल दिसंबर में कोरोनोवायरस पहली बार उभरा था, वहां मंगलवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन वुहान शहर ने 598 स्पर्शोन्मुख मामलों की रिपोर्ट की है, जिससे स्थानीय लोगों में COVID-19 के लौटने की चिंता पैदा हो गई है।

wuhan

हालांकि छह नए मामलों के समूहों के उभरते ही वहां की सरकार को अपने 1.1 करोड़ से अधिक आबादी का परीक्षण करने के लिए प्रेरित किया है, जिसे लॉकडाउन हटाए जाने के बाद सामान्य घोषिति किया गया था। वुहान ने गत 8 अप्रैल को एक लंबे समय तक लागू लॉकडाउन को हटा दिया था, क्योंकि गत 23 जनवरी को जंगल की आग की तरह यह बीमारी फैल गई थी।

wuhan

रिपोर्ट के मुताबिक वुहान शहर प्रशासन ने अपने सभी निवासियों का परीक्षण करने के लिए 10-दिवसीय योजना तैयार की है। मंगलवार तक हुबेई प्रांत में वायरस से मरने वालों की संख्या 4,512 थी, जिसमें वुहान में 3,869 शामिल थे। वहीं हुबेई प्रांत में अब तक कुल 68,134 कोरोनावायरस संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिनमें अकेले वुहान के 50,339 मरीज शामिल हैं।

wuhan

उल्लेखनीय है मंगलवार तक चीन में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 4,633 थी, जबकि वहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 82,926 हो गई है। इनमें वो 104 मरीज शामिल थे, जिनका इलाज अभी भी जारी है एनएचसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 104 में से 10 लोगों की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें-सैनिकों की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने की तैयारी में हैं CDS जनरल बिपिन रावत, जानिए, क्या है प्लान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+