भारत में मिले कोरोना के 14 हजार नए मामले, राज्यों को दिया गया टीकाकरण की गति बढ़ाने का निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को अब तक देश में 14, 264 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जोकि पिछले दिन से 1.9 प्रतिशत अधिक हैं।

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को अब तक देश में 14, 264 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जोकि पिछले दिन से 1.9 प्रतिशत अधिक हैं। शनिवार को देश में कोरोना के 13,993 नए मामले सामने आए थे।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 14,264 नए Covid-19 केस, 90 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    नए मामलों के साथ देश में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या एक करोड़ नौ लाख इक्यानवे हजार छह सौ इक्यावन हो गई है, जिसमें 1 लाख पैंतालिस हजार छह सौ चौतीस एक्टिव केस हैं जबकि 1 करोड़ छह लाख नवासी हजार सात सौ पंद्रह लोगों इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में हुई 90 मौतों के ताजा मामलों के साथ देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख छप्पन हजार तीन सौ दो हो गई है।

    यह भी पढ़ें: केरल-महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में कोरोना की रफ्तार से केंद्र सरकार चिंतित, सुधार के लिए दी सलाह

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार शाम तक 2,29,462 सत्रों के माध्यम से 1,08,38,323 वैक्सीन की खुराक दी गई है। जिसमें तिरेसठ लाख बावन हजार सात सौ 13 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन का पहला टीका, आठ लाख तेहत्तर हजार नौ सौ चालीस स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की वैक्सीन के दोनों टीके लगाए गए हैं। इसके अलावा छत्तीस लाख ग्यारह हजार छह सौ सत्तर फ्रंटलाइन वर्करों को भी कोरोना की पहली खुराक दे दी गई है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने COVID-19 के दैनिक मामलों में एक वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पिछले सात दिनों में छत्तीसगढ़ में भी दैनिक सक्रिय नए मामलों में वृद्धि देखी गई है। पिछले 24 घंटों में, 259 दैनिक नए मामले सामने आए हैं।

    केंद्र ने राज्यों से टीकाकरण की गति बढ़ाने को कहा
    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने रविवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे COVID-19 टीकाकरण की गति में उल्लेखनीय वृद्धि करें।

    वहीं कोरोना वायरस के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार से रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+