केरल-महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में कोरोना की रफ्तार से केंद्र सरकार चिंतित, सुधार के लिए दी सलाह
नई दिल्ली। Coronavirus spike in five states महाराष्ट्र, केरल और पंजाब समेत देश के पांच राज्यों में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से डराने लगी है। इन राज्यों की सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार भी यहां कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर काफी चिंतित नजर आ रही है। महाराष्ट्र, केरल और पंजाब के अलावा जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसको लेकर केंद्र सरकार ने इन राज्यों की जनता को चेताते हुए कहा है कि अगर लोग इसी तरह लापरवाही बरतते रहेंगे तो ये आने वाले दिनों में पूरे देश के लिए घातक साबित हो सकता है।
Recommended Video

दो राज्यों में 74 फीसदी से अधिक एक्टिव केस- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि केरल और महाराष्ट्र में अभी 74 फीसदी से अधिक एक्टिव केस हैं। साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी रोजाना कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी रोज नए मामलों में तेजी देखी जा रही है।
RT-PCR टेस्ट हों अनिवार्य- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आरटी-पीसीआर टेस्टिंग को बढ़ाने पर जोर देने की सलाह दी है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी नेगेटिव रैपिड टेस्ट का फिर से RT-PCR टेस्ट कराने को अनिवार्य करने की सलाह दी है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइन का सख्ती से पालन किए जाने की सलाह भी सरकार ने दी है।












Click it and Unblock the Notifications