फ्लोरबोर्ड में छेद करने पर बोतल में मिला 135 साल पुराना खत, पढ़ते ही आश्चर्य में डूबे लोग, इस राज से हटा पर्दा
सोशल मीडिया पर ऐसे कई मामले सामने आते हैं जो काफी अविश्वनीय होता है। लेकिन काफी रोचक भी होता है। लोगों को पढ़कर या जानकर आश्चर्य होता है लेकिन सच होता है।
135 year old letter found in bottle: सोशल मीडिया पर ऐसे कई मामले सामने आते हैं जो काफी अविश्वनीय होता है। लेकिन काफी रोचक भी होता है। लोगों को पढ़कर या जानकर आश्चर्य होता है लेकिन सच होता है। इस बीच बीबीसी के हवाले से एक रिपोर्ट सामने आई जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि ऐसे कैसे हो सकता है। दरअसल, एक प्लम्बर को एडिनबर्ग हाउस के फर्शबोर्ड में एक छेद काटने पर 135 साल पुराना एक पत्र मिला। जिसमें कई रहस्या का भेद खुला है।

फर्श काटने पर मिली व्हिस्की की बोतल
यह मामला स्कॉटलैंड का है। जहां एक प्लम्बर को एडिनबर्ग हाउस के फर्शबोर्ड में एक छेद काटने पर 135 साल पुरानी एक बोतल मिली। उस बोतल में एक चिट्ठी थी। जब पीटर एलन ने ठीक उसी जगह पर फर्श काटा, जहां व्हिस्की की बोतल छोड़ी गई थी।

बच्चे भी रोमांचित हो गए
इसके बाद उन्हें विक्टोरियन टाइम कैप्सूल मिला और मालिक एलीद स्टिम्पसन को बताने के लिए नीचे की ओर दौड़ पड़े। चिट्ठी पढ़ने के लिए महिला को बोतल तोड़नी पड़ी। उसके दोनों बच्चे इसे पाकर रोमांचित हो गए।

बीबीसी को बताया सच
कमरा 10 बाय 15 फीट का है, बोतल के चारों ओर बिना जाने ही काट दिया। इसके बाद उन्होंने इस बोतल को महिला को दिखाने ले गया। उन्होंने कहा कि देखो मुझे तुम्हारे यहां क्या मिला। मिस्टर एलन ने सारी बात बीबीसी को बताया।

जानें क्या था पत्र में
जब उन्होंने वो पत्र खोला तो पाया कि उस पर दो मेल कर्मचारियों के हस्ताक्षर और तारीख थी। इसमें लिखा था कि जेम्स रिची और जॉन ग्रीव ने 6 अक्टूबर 1887 को इस फर्श को बिछाया है। लेकिन उन्होंने व्हिस्की नहीं पी।

बोतल तोड़ते बुरा लग रहा था
स्टिम्पसन ने कहा कि उन्हें 135 साल पुरानी बोतल को तोड़ना बहुत बुरा लग रहा था, लेकिन उन्होंने सभी शीशे के टुकड़ों को टपरवेयर टब में जमा कर लिया है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ स्कॉटलैंड के एक क्यूरेटर ने परिवार को नोट को एसिड मुक्त जेब में रखने की सिफारिश की है।
यह भी पढ़ें- बिल्ली की पीठ पर बैठकर बंदर ने की सवारी, काफी देर तक रोड पर घुमा, देखें Funny VIDEO, जीत रहा लोगों का दिल












Click it and Unblock the Notifications