केरल में मानसून की भारी बारिश, अबतक 13 लोगों की मौत

कोच्चि। भारत के दक्षिणी हिस्से में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मानसून के चलते कई दक्षिणी राज्यों में पिछले कई दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है। जिसके चलते कहीं-कहीं पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। केरल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के चलते अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के इडुक्की, कोझीकोड, अलपुज्जा और कुन्नूर समेत कई जिलों में भारी बारिश जारी है। प्रशासन ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

rain

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, पिछले दो दिनों के दौरान बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में करीब दर्जनभर लोगों की मौत हो गई। उनमें से दो लोगों की मौत तिरूवनंतपुरम में और दो अन्य की अलापुज्जा में हुई। काडिनामकुलम में एक राहत शिविर खोला गया है जहां 10 परिवारों के 40 लोगों को शरण दी गई है। ज्यादातर लोगों की मौत नदी में आए उफान और पेड़ों के उखड़ने से हुई। बारिश से इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

केरल के ई शहरों के निचले इलाकों में जगह-जगह जलभराव होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बारिश का ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। कदालुंडी के समीप रेल पटरी पर पेड़ गिरने से शोरानुर-मंगलापुरम् के बीच यातायात प्रभावित हुआ। पानी के जलस्तर को देखते हुए इडुक्की में कल्लारकुट्टी बांध के गेट को खोल दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+