Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

10 वजहें भारत क्‍यों मिस करेगा प्रेसीडेंट बराक ओबामा को

भारत का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति बने बराक ओबामा। पहले वर्ष 2010 और फिर 2015 में आए थे भारत। गणतंत्र दिवस में पहली बार किसी अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने चीफ गेस्‍ट के तौर पर शिरकत।

नई दिल्‍ली। बस तीन दिन और, और राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अपने पद को अलविदा कह देंगे । 20 जनवरी को राष्‍ट्रपति ओबामा रिटायर होंगे और डोनाल्‍ड ट्रंप उनकी जगह लेंगे। भारत शायद दुनिया के उन देशों में होगा जो ओबामा को बहुत मिस करेगा। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने राष्‍ट्रपति रहते हुए कई काम ऐसे किए जो भारत और अमेरिका के बीच पहली बार थे। पढ़ें-जब शिकागो के बराक ओबामा को भारत में याद आए स्‍वामी विवेकानंद

वर्ष 2013 में रिश्‍ते हो चुके थे तनावपूर्ण

मा का भारत से ताल्‍लुक इसलिए और भी काफी अहम हो जाता है क्‍योंकि वर्ष 2013 में भारत और अमेरिका के रिश्‍तों में तल्‍खी आ चुकी थी। यह बात व्‍हाइट हाउस में रहे व्‍हाइट हाउस में नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल के साउथ एशिया के डायरेक्‍टर अनीश गोयल ने कही है। वर्ष 2014 में जब भारत में सरकार बदली तो ओबामा फिर से भारत के करीब हुए। भारत और अमेरिका के रिश्‍तों को एक सुहाना मोड़ देकर ओबामा अपना पद छोड़ रहे हैं। राजनीति से अलग ओबामा शायद ऐसे राष्‍ट्रपति भी होंगे जिन्‍हें भारत में युवाओं ने काफी पसंद किया और उनके बारे में काफी बातें भी कीं। आइए आपको उन 10 बातों के बारे में बताएं कि आखिर राष्‍ट्रपति ओबामा को भारत क्‍यों मिस करेगा। पढ़ें-ओबामा के लिए भारत नहीं पाक-अफगानिस्‍तान प्राथमिकता

दो बार भारत आया कोई अमेरिकी राष्‍ट्रपति

दो बार भारत आया कोई अमेरिकी राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अमेरिकी इतिहास के पहले ऐसे राष्‍ट्रपति बने जो दो बार भारत आए। इसके अलावा 26 जनवरी 2015 को जब उन्‍होंने बतौर चीफ गेस्‍ट गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हुए तो वह ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति बने।

दिवाली से लेकर स्‍वतंत्रता दिवस तक

दिवाली से लेकर स्‍वतंत्रता दिवस तक

इसके अलावा राष्‍ट्रपति ओबामा पहले ऐसे राष्‍ट्रपति भी हैं जिनके शासनकाल में अमेरिका ने भारत को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई थी। अगस्‍त 2016 में राष्‍ट्रपति ओबामा की ओर से विदेश सचिव जॉन कैरी ने भारत को ओबामा की ओर से स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। इसके अलावा ओबामा पहले ऐसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति हैं जिनके कार्यकाल में व्‍हाइट हाउस में दिवाली मनाई गई और सार्वजनिक छुट्टी घोषित की गई।

पाकिस्‍तान न जाने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति

पाकिस्‍तान न जाने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा जहां अपने आठ वर्ष के कार्यकाल में दो बार भारत आए तो उन्‍होंने पाकिस्‍तान को नजरअंदाज किया। राष्‍ट्रपति ओबामा ने अपने कार्यकाल में पाकिस्‍तान से वादा तो किया कि वह पाक का दौरा करेंगे लेकिन उन्‍होंने पाक से कन्‍नी काटना ही बेहतर समझा। वर्ष 2006 में पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति जॉर्ज बुश आखिरी अमेरिकी राष्‍ट्रपति थे जिन्‍होंने पाकिस्‍तान का दौरा किया था।

भारत सबसे बड़ा रक्षा साझीदार

भारत सबसे बड़ा रक्षा साझीदार

जून 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबामा के बुलावे पर व्‍हाइट हाउस पहुंचे। उनके इस दौरे पर अमेरिका ने भारत को अपना सबसे बड़ा रक्षा सझीदार घोषित किया। वर्ष 2007 से वर्ष 2015 तक भारत और अमेरिका के बीच 10 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील्‍स हो चुकी हैं और इन डील्‍स के और बढ़ने की भी उम्‍मीद है।

भारत एमटीसीआर में शामिल

भारत एमटीसीआर में शामिल

जून 2016 में जब पीएम मोदी अमेरिका में राष्‍ट्रपति ओबामा से मुलाकात कर रहे थे तो भारत को मिसाइल टेक्‍नोलॉजी कंट्रोल रिजाइम (एमटीसीआर) में एंट्री मिली। 34 देशों के क्‍लब में भारत 35वां देश बना। इसकी वजह से भारत को मिसाइल टेक्‍नोलॉजी में एक नया मुकाम हासिल हो सकेगा।

यूनएससी से लेकर एनएसजी तक में समर्थन

यूनएससी से लेकर एनएसजी तक में समर्थन

ओबामा ने वर्ष 2015 में कहा था अमेरिका, भारत, जो कि तेजी से तरक्‍की कर रहा है, उसका साथी बनना चाहता है। इसके अलावा उन्‍होंने न्‍यूक्लियर सप्‍लायर ग्रुप (एनएसजी) में भारत की एंट्री का समर्थन किया तो यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) में भी भारत का स्‍थायी सदस्‍यता का समर्थन किया।

विवेकानंद से लेकर महात्‍मा गांधी तक का जिक्र

विवेकानंद से लेकर महात्‍मा गांधी तक का जिक्र

अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने देश को 70वें स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी तो कई बार उन्‍होंने उन भारतीय नेताओं का जिक्र किया जिनके बारे में हम सभी अक्‍सर बातें करते हैं। वर्ष 2010 और वर्ष 2015 में उन्‍होंने स्‍वामी विवेकानंद के बारे में बात की तो हर बार दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में महात्‍मा गांधी के बारे में जिक्र किया।

अमेरिका और भारत को बताया एक जैसा

अमेरिका और भारत को बताया एक जैसा

राष्‍ट्रपति ओबामा ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका दोनों ही विविधता से परिपूर्ण देश हैं और दोनों ही देशों को गरीबी खत्‍म करने के लिए एक मजबूत रणनीतिक रिश्‍ते की जरूरत है। वह हमेशा से इस बात पर यकीन करते आए कि दोनों देशों की साझीदारी समान हितों पर आधारित होनी चाहिए।

ओबामा भारतीयों के मुरीद

ओबामा भारतीयों के मुरीद

राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में जहां कई भारतीयों को अहम पद मिले तो वहीं वह खुद भी कई भारतीयों के मुरीद नजर आए। सितंबर में उन्‍होंने भारतीय लेखिका झुम्‍पा लाहिड़ी को व्‍हाइट हाउस में सम्‍मानित किया।

भारतीय संस्‍कृति के कायल

भारतीय संस्‍कृति के कायल

राष्‍ट्रपति ओबामा भारतीय संस्‍कृति के कायल नजर आए। वर्ष 2015 में जब वह भारत दौरे पर आए तो उन्‍होंने 'नमस्‍ते' के साथ अपने भारत दौरे की शुरुआत की। इसके अलावा इसी वर्ष जब वह सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में टाउन हॉल सेशन कर रहे थे तो उन्‍होंने कहा कि भारत में पत्नियां घरों को जोड़कर रखती हैं। इसके अलावा वर्ष 2010 में अपने भारत दौरे पर वह और मिशेल दोनों लाविणी डांस पर थिरकते नजर आए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+