पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले विद्यार्थियों के लिए तेलंगाना सरकार ने शुरू किया विशेष टीकाकरण अभियान

तेलंगाना सरकार ने शनिवार को उन छात्रों के लिए विशेष कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जिन्हें पढ़ाई के लिए विदेश जाना पड़ता है।

हैदराबाद, 6 जून। तेलंगाना सरकार ने शनिवार को उन छात्रों के लिए विशेष कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जिन्हें पढ़ाई के लिए विदेश जाना पड़ता है। जिन विद्यार्थियों को अगले दो महीनों में अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जाना है, ऐसे विद्यार्थियों के लिए हैदराबाद स्थित निवारक चिकित्सा संस्थान की निगरानी में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

vaccination

वैक्सीन लगवाने के लिए विद्यार्थियों को टीकाकरण केंद्र पर अपने साथ अपना पासपोर्ट, स्टूडेंट वीजा, संबंधित विश्वविद्यालय का आधिकारिक प्रवेश पत्र साथ लाना होगा। निवारक चिकित्सा संस्थान के निदेशक डॉ. शंकर ने मीडिया को बताया कि विदेश में पढ़ने वाले जो विद्यार्थी वैक्सीन लगवाना चाहते हैं वह दो दिन पहले वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए बनाई गई स्पेशल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 1300 कोविड पीड़ितों के शवों का अंतिम संस्‍कार करने वाले कोरोना योद्धा की दवाओं के अभाव में हुई मौत

अब तक 7 हजार विद्यार्थियों ने दिया आवेदन

डॉ. शंकर ने कहा कि अभी तक वेबसाइट के माध्यम से 7 हजार विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि, 'पहले दिन छात्रों को टीकाकरण कराने के लिए 350 स्लॉट दिए गए हैं। छात्रों को कोविशील्ड वैक्सीन दी जा रही है क्योंकि कई देशों ने कोवैक्सिन को मान्यता नहीं दी है।' डॉ. शंकर ने आगे कहा कि विद्यार्थियों को पहली डोज के 4 हफ्तों बाद ही (10 हफ्तों के बजाय) कोरोना की दूसरी डोज दी जाएगी।

टीकाकरण के बाद दिया जाएगा प्रमाणपत्र

उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थियों को वैक्सीन की दोनों डोज लग जाएंगी, उसके बाद उन्हें वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार तेलंगाना में अभी तक 64, 17, 283 वैक्सीन की खुराक जी जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+