तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सफलता के लिए अपनाएगी गुजरात और UP मॉडल
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर सके, इसके लिए गुजरात और यूपी मॉडल पर काम करेगी।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों जुट गई है। पार्टी सफलता के लिए प्रदेश में भाजपा उत्तर प्रदेश और गुजरात राज्य इकाइयों की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले बूथ स्तर के मॉडल को अपनाने का फैसला किया है। शुरुआत करने के लिए राष्ट्रीय पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा 7 जनवरी को 35,000 बूथ-स्तरीय समिति के नेताओं के साथ एक ऑनलाइन सम्मेलन करेंगे।
इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय आयोजन सचिव बीएल संतोष 30 दिसंबर को समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान वह पार्टी समन्वयकों, विस्तारकों (विशेष रूप से संसदीय क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने वाले पार्टी नेताओं) और पार्टी के नए सदस्यों के साथ राज्य में पार्टी की स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक करेंगे। साथ ही उन्हें जमीनी स्तर पर सर्वे के लिए भी ले जाएंगे।
वहीं, भाजपा के राज्य प्रमुख बंदी संजय ने पार्टी नेताओं से कहा कि नवीनतम तकनीकों के साथ फोन से सब कुछ लीक हो रहा है और उन्हें आईफोन खरीदने का सुझाव दिया। आपको बता दें कि बूथ स्तर पर काम करने की वजह से भाजपा को उत्तर प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली थी। 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है। पार्टी ने यहां पर कुल 156 सीटों पर जीत दर्ज किया है।
हालांकि, पार्टी को हिमाचल प्रदेश में बड़ी हार भी मिली है। 5 वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद भी पार्टी को हिमाचल में सिर्फ 25 सीटों पर जीत नसीब हुई। वहीं, कांग्रेस को यहां 40 सीटें मिली हैं।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में जारी है आरक्षण पर रण, CM भूपेश का सवाल,क्या कोई विभाग विधानसभा से बड़ा है?












Click it and Unblock the Notifications