देखते ही देखते अचानक आयी बाढ़ में फंस गया युवक, लोगों ने ऐसे बचाई जान
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कांगड़ा में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिस कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
शिमला, 11 जुलाईः हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कांगड़ा में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिस कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा कांगड़ा जिले के शाहपुर में भी देखने को मिला, जब चंबी खड्ड में रेत-बजरी लेने गया एक युवक बारिश के चलते आई बाढ़ में फंस गया।
Recommended Video

दरअसल एक युवक अपना ट्रैक्टर लेकर चंबी खड्ड में रेत-बजरी लेने गया था। इसी दौरान भारी बारिश होने लग गई और खड्ड में पानी के तेज बहाव के चलते युवक वहीं फंस गया। इसके बाद ऐसी स्थिति बन गई कि बाढ़ का पानी ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था और युवक को जान बचाने के लिए ट्रैक्टर के ऊपर ही खड़ा होना पड़ा। इस दौरान युवक को कहीं से भी जान बचाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा था।
युवक ने बताया कि वह भगवान को याद कर कई घंटों तक ट्रॉली पर खड़ा रहा और मदद के लिए चिल्लाता रहा। इसी बीच वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उस युवक पर पड़ी। इसके बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग तुरंत खड्ड के किनारे पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर युवक को खड्ड के बाहर निकाला।
बता दें कि बीते कई दिनों से हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। इस बीच कई जगहों पर बादल फटने की भी खबर आई है। वहीं, शिमला में बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की भी घटना घटी जिसमें एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications