हिमाचल प्रदेश में 'राम' बन सकते हैं CM, अमित शाह के ऑफिस से आया फोन, बुलाया फटाफट

पार्टी आलाकमान ने जय राम ठाकुर को दिल्ली बुला लिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कार्यालय से आए फोन में कल तक उन्हें दिल्ली आने को कहा गया है।

शिमला। जिला मंडी के सिराज विधानसभा चुनाव क्षेत्र से जीतकर आए भाजपा नेता जय राम ठाकुर भी सीएम की रेस में आगे आ गए हैं। सुजानपुर में प्रेम कुमार धूमल के पिछड़ने के बाद अब हिमाचल भाजपा में नए सीएम की तालाश शुरू हो गई है। हालांकि अगले सीएम के तौर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मजबूत दावेदारी है लेकिन इस बीच जय राम ठाकुर भी सामने आ गए हैं। दरअसल पार्टी आलाकमान ने जय राम ठाकुर को दिल्ली बुला लिया है। बताया जा रहा है कि जयराम को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कार्यालय से आए फोन में कल तक दिल्ली आने को कहा गया है। संभवत: चुनाव नतीजों के बाद जयराम ठाकुर आज ही दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।

अमित शाह के ऑफिस से आया फोन

अमित शाह के ऑफिस से आया फोन

ये भी पता चला है कि जयराम ठाकुर को यूं भी 19 दिसंबर को दिल्ली आने का बुलावा पहले से भी था लेकिन अब बदल रही परिस्थितियों में उन्हें नए सिरे से बुलावा आना किसी बड़ी जिम्मेदारी का संकेत माना जा रहा है। वहीं तय है कि जय राम ठाकुर की दावेदारी उसी सूरत में मजबूत मानी जाएगी, जब खुद केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा इसके लिए हामी भरेंगे। जय राम ठाकुर को नड्डा का ही समर्थक माना जाता रहा है। मंडी जिला के सिराज चुनाव क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक जय राम ठाकुर साधारण परिवार से हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। उन्हें भाजपा में सीएम पद के दावेदार के रूप में भी माना जाता रहा है।

2005 के बीच प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बने थे राम

2005 के बीच प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बने थे राम

52 वर्षीय जय राम ठाकुर ग्रेजुएट हैं, उनकी दो बेटियां हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से होकर जय राम भाजपा में आए और युवा मोर्चा के राज्य सचिव बने। बाद में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी बने। 2003 से 2005 के बीच प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बने। 2006 से 2009 के बीच प्रदेश भाजपा की उन्होंने कमान संभाली। 1998 में चचयोट से पहली बार विधायक चुने गए। बाद में चचयोट से ही उन्होंने 2003 और 2007 का चुनाव जीता।

2012 का चुनाव भी जीता था

2012 का चुनाव भी जीता था

बाद में डिलिमिटेशन के दौरान चचयोट का नाम बदल कर सिराज हो गया, तो 2012 का चुनाव भी जीता। इस बार फिर चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। अपने कार्यकाल में एक बार जय राम कबीना मंत्री भी रहे और इस बार सीएम की रेस में हैं लेकिन उनकी दावेदारी में नड्डा ही अहम रोल निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+