चुनाव से पहले धूमल ने राहुल गांधी को भेजा लीगल नोटिस, क्रिकेट से जुड़ा है मामला

मामला होने वाले चुनाव से जुड़ा है राहुल ने अपने भाषणों में धूमल पर जो क्रिकेट से संबंधित आरोप लगाए थे अब उसी को लेकर धूमल ने राहुल को लीगल नोटिस भेजा है।

शिमला। हिमाचल में चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर छींटाकशी करने वाले नेता अब अपने विरोधियों को अदालतों में घसीटने लगे हैं। इसकी शुरुआत भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की ओर से हो गई है। धूमल के निशाने पर राहुल गांधी हैं। भाजपा नेता धूमल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कानूनी नोटिस भेजकर उनकी ओर से लगाए गए आरोपों पर माफी मांगने को कहा है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुधीर ठाकुर ने प्रेम कुमार धूमल की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को मानहानि का नोटिस भेजा है। अधिवक्ता सुधीर शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल गांधी ने 6 नवंबर पांवटा साहिब, चंबा और नगरोटा बगवां में आयोजित जनसभा में धूमल के ऊपर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनकी स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।

 Himachal Election: BJP Prem Kumar Dhumal send legal notice to Congress Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि धूमल ने क्रिकेट के नाम पर जमीन हड़पी और इसका खमियाजा उनके पुत्र को उठानी पड़ी। जिसके कारण उनकी बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से छुट्टी हुई। अधिवक्ता सुधीर ठाकुर ने कहा कि ये आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। इसके कारण उनके क्लाइंट की मानहानि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 9 नवंबर को चुनाव होने हैं। राहुल गांधी इससे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

नोटिस जारी करना भाजपा की बौखलाहट: कांग्रेस

इस बीच प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल द्वारा राहुल गांधी को लीगल नोटिस जारी किया जाना उनकी बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में हिमाचल ऑन सेल की बात कांग्रेस ही नहीं बल्कि उनके ही नेता कहते थे। चौहान ने कहा कि इस तरह के हथकंडे अपनाकर सच्चाई को नहीं छुपाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+