Himachal Pradesh: पुल-हाईवे बहे, मंदिर डूबे, 12 घंटे में तबाही के 10 भयानक वीडियो

Himachal Pradesh में लगातार और मूसलाधार बारिश के बीच कई पुल-हाईवे बह गए। जलमग्न मंदिरों की वीडियो सामने आई है। 12 घंटे में बारिश के बाद तबाई का मंजर डराने वाला है। बारिश से जुड़े 10 भयानक वीडियो देखिए।

अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश, भूस्खलन के कारण शिमला-कालका मार्ग पर ट्रेन परिचालन निलंबित करना पड़ा है। भारी बारिश के बाद शिमला के चाबा पावर हाउस में भी पानी भर गया।

Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण बुरी तरह प्रभावित जनजीवन का एक विजुअल शिमला से सामने आया। एक घर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति को बचाया गया और एक व्यक्ति मलबे में फंस गया। बचाव अभियान जारी है।

बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए, पेड़ उखड़ने से सड़क संपर्क कटा

भारी बारिश के कारण कांगड़ा में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। हिमाचल के कुछ इलाकों में सड़क संपर्क कटने की खबर भी सामने आई है। लगातार बारिश के कारण शिमला में बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए और पेड़ उखड़ गए, मरम्मत का काम जारी है।

मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूबा

हिमाचल प्रदेश के ब्यास नदी में उफान के कारण मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है। इसके अलावा ब्यास नदी पर बना पुल नदी में डूब गया। कई इलाकों में भूस्खलन की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

मौसम विभाग ने क्या कहा?

बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा, गुजरात और दिल्ली में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम की गंभीर स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि IMD ने 12 राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर रेड अलर्ट पर हैं।

पहाड़ी राज्यों में बाढ़ भूस्खलन की चेतावनी के साथ पूर्वोत्तर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। IMD ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों का मौसम देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

इसे भी पढ़ें- Red Alert Himachal Pradesh: मंडी में हालत काफी खराब , व्यास नदी उफान पर, अब तक 5 की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+