Red Alert Himachal Pradesh: मंडी में हालत काफी खराब , व्यास नदी उफान पर, अब तक 5 की मौत
Himachal Pradesh Weather Updates: मानसून की मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। हिमाचल में इस वक्त हालात काफी खराब हो गए हैं। कई जगहों पर भूस्खलन होने से आवाजाही पर असर हुआ है। कई जिलों में तो रेड अलर्ट जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित एरिया तो मंडी है, जहां पर इस वक्त ब्यास नदी उफान पर है। हालात के मद्देनजर प्रशासन ने सोमवार को यहां पर स्कूल-कॉलेद बंद रखने का आदेश दिया है तो वही दूसरी ओर सैलानियों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

जो पर्यटक बरोट के होटलों और गेस्ट हाउस में टिके हुए उनसे भी स्थान खाली करने को कहा गया क्योंकि इस वक्त ये एरिया भीषण बारिश की चपेट में हैं। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है जिसकी वजह कई हाईवे बंद हैं। जिसके कारण सड़क मार्ग बाधित है तो वहीं मौसम की मार से वंदे भारत, अम्बाला से ऊना आने वाली ट्रेन प्रभावित हुई हैं।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
यही नहीं भारी बारिश के कारण शिमला में एक पुराना मकान गिर जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कल यहां के अलग-अलग जिलों में भारी बरसात के कारण दो लोगों की मौत हुई थी। आपको बता दें कि जब से यहां पर मानसून पहुंचा है, तब से ही यहां पर तबाही मची हुई है। पिछले हफ्ते बारिश के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ था और इस हफ्ते भी हिमाचल में अब तक काफी हानि हो चुकी है।
दो -तीन दिनों तक मौसम रहेगा काफी खराब
लोगों को प्रभावित एरिया से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का क्रम जारी है। फिलहाल मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल में अगले दो -तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है, लोग बिना जरूर घर से बाहर ना निकलें और निकलें तो वेदर अपडेट जान लें। अपने साथ मोबाइल जरूर साथ रखें जिससे उनसे जरूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications