कोरोना का बढ़ता खतरा: हिमाचल प्रदेश में जारी हुई नई गाइडलाइंस, 24 जनवरी तक लागू रहेंगे ये प्रतिबंध
धर्मशाला, 09 जनवरी। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में आश्चर्यजनक उछाल देखने को मिल रहा है। महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते कई राज्य सरकारें कोविड प्रतिबंधों को और सख्त कर रही हैं, वहीं स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया गया है। इसी क्रम में रविवार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी एक नई गाइडलाइन जारी कर प्रतिबंधों के बारे में जनता को जानकारी दी है। कोरोना को देखते हुए अगले आदेश तक वीकेंड पर भी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
Recommended Video

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी ही ऑफिस आएंगे। इसके अलावा प्रदेश में सभी सामाजिक और धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम को दुकानों और बाजारों को खोलने के लिए समय तय करने के निर्देश दिए गए हैं। नए दिशा-निर्देश 24 जनवरी तक प्रभावी रहने का आदेश दिया गया है। बता दें कि इससे पहले रविवार को ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेडिकल और पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 26 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें: सीएम भूपेश की लोकवाणी मे युवाओं के सपनों पर बात, ओमिक्रॉन का भी किया जिक्र ,कोरोना से ना डरने की अपील
सीएम ने अधिकारियों को कोविड -19 की तीसरी लहर के प्रकोप को रोकने के लिए कोविड जांच और कोविड ग्रुप एवं परिधि की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। बैठक में फैसला लिया गया कि 26 जनवरी तक मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इस दौरान आवाासीय स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों को उचित इलाज मिल सके इसके लिए हिमाचल के सीएम ने अधिकारी से बेड, ऑक्सीजन, पीपीई किट और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications