भाजपा आज करेगी हिमाचल में अपने प्रत्याशी घोषित

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सियायत दिल्ली शिफ्ट हो गई है और प्रदेश सचिवालय सूना है। वहीं दिल्ली में 24 अकबर रोड़ से लेकर मंडी हाऊस तक हिमाचली नेताओं की खासी गहमागहमी देखी जा रही है। भाजपा मुख्यालय में कुछ ऐसा ही नजारा है। प्रदेश के नेताओं ने हिमाचल भवन व सदन में डेरा डाला है। भाजपा नेताओं को आज शाम प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के वापस दिल्ली लौटने का बेसब्री से इंतजार है।

BJP के बड़े नेता मौजूद

BJP के बड़े नेता मौजूद

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी आज देर रात तक टिकटों को लेकर अपनी स्थिति साफ कर देगी व अपने अधिकारिक प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। शनिवार शाम प्रदेश भाजपा को लेकर पार्टी के राष्टरीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर लंबी मंत्रणा टिकट आवंटन को लेकर की। जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमाचल प्रभारी मंडल पांडे, थावर चंद गहलोत के साथ वरिष्ठ नेता शांता कुमार आदि शामिल रहे।

शाम में होगा प्रत्याशियों का ऐलान

शाम में होगा प्रत्याशियों का ऐलान

बताया जा रहा है कि शाम को पार्टी के बड़े नेता एक बार फिर भाजपा मुख्यालय में जुटेंगे और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेंगे। भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। बहरहाल, शनिवार को हिमाचल की राजनीति दिल्ली में पूरी तरह से सक्रिय रही। एक ओर जहां बीजेपी के बड़े नेता यहां जमे रहे तो वहीं, कांग्रेस के भी कई नेता टिकटों की माथा पच्ची के लिए दिल्ली में ही डेरा डाल कर बैठे हुए हैं।

शुरू हुआ सियासी घमासान

शुरू हुआ सियासी घमासान

प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है और सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। प्रदेश भर में भाजपा और कांग्रेस के लिए कुछ सीटें ऐसी हैं जहां पर जिताऊ प्रत्याशी की तलाश की जा रही है। टिकटों के आवंटन को लेकर सबसे ज्यादा मंत्रणा भाजपा कर रही है, क्योंकि पिछले चुनावों में टिकटों के गलत आवंटन से पार्टी को कई जगह हार का सामना करना पड़ा था।

 दिल्ली पहुंची हिमाचल की राजनीति

दिल्ली पहुंची हिमाचल की राजनीति

बहरहाल, अबकी बार पार्टी किसी तरह से कोई चूक नहीं करना चाहती है। गौर रहे कि इससे पहले बीजेपी ने बिलासपुर के नयनादेवी में मंथन किया और शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक बार फिर पार्टी के दिग्गज नेता जुटे और मंथन किया। बहरहाल, शनिवार को हिमाचल की राजनीति दिल्ली तक पहुंच गई और फिर यहां लंबी मंत्रणा के बाद शाम तक पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।

हिमाचल में जीत की कोशिश शुरू

हिमाचल में जीत की कोशिश शुरू

इस बीच गुजरात में भाजपा की कांग्रेस की ओर से की जा रही घेराबंदी के चलते अब भाजपा आलाकमान का सारा ध्यान गुजरात की ओर मुड़ गया है। जिसके चलते हिमाचल भाजपा में एकाएक नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल का महत्व बढ़ गया है। कल तक जहां धूमल को उम्र के फार्मूले के तहत साईडलाईन करने की बात हो रही थी। अब टिकट आवंटन में धूमल को खास तरजीह मिल रही है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: बायोलॉजी के टीचर ने छात्राओं के साथ की गंदी हरकत, कहा गर्मी लगती है तो कपड़े उतार कर क्लास में बैठो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+